फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को 6 गेंद में थी 4 रन की दरकार, टाई हुआ रोमांचक मैच

Mon, 21 Nov 2016 12:41 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
वेस्टइंडीज - फोटो : getty
क्रिकेट का रोमांच उस वक्त अपने चरम पर पहुंच जाता है जब मैच  आखिरी ओवर तक पहुंच जाता है और जीत हार के बीच चंद गेंदों और रनों का फासला रह जाता है। इस नाजुक समय में जो टीम इस फासले को तय कर लेती है वो जीत का सिकंदर बनकर उभरती है। 
 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को 6 गेंद में थी 4 रन की दरकार, टाई हुआ रोमांचक मैच

2 of 10
वेस्टइंडीज - फोटो : getty
ऐसा ही एक रोमांचक मैच शनिवार को वेस्टइंडीज और जिंबाब्बे के बीच खेला गया जिसमें आखिरी 6 गेंदों में जीत के लिए वेस्टइंडीज को 4 रनों की दरकार थी और उसके पांच विकेट शेष थे। 

 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को 6 गेंद में थी 4 रन की दरकार, टाई हुआ रोमांचक मैच

3 of 10
tiripano - फोटो : getty
गेंद जिंबाब्वे के गेंदबाज रोनाल्ड तिरिपानो ने वेस्ट इंडीज को 4 रन नहीं बनाने दिए और तीन विकेट झटककर वेस्टइंडीज के मुंह से जीत को छीनकर टाई करवा दिया। 

 

वेस्टइंडीज को 6 गेंद में थी 4 रन की दरकार, टाई हुआ रोमांचक मैच

4 of 10
कार्लोस ब्रेथवेट - फोटो : getty
आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज के एश्ले नर्स, जोनाथन कार्टर और कार्लोस ब्रेथवेट ने अपन-अपने विकेट गंवा दिए। ब्रेथवेट ने टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी ओवर में 4 छक्के लगाकर अपनी टीम को वर्ल्ड चैम्पियन बनाया था। लेकिन वह भी इस बार असहाय नजर आए और बेहतरीन गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। 

 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को 6 गेंद में थी 4 रन की दरकार, टाई हुआ रोमांचक मैच

5 of 10
होल्डर - फोटो : getty
आखिरी ओवर की पहली गेंद का सामना जेसन होल्डर ने किया। उन्होंने पहली गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर एक रन बनाया। दूसरी गेंद का सामना विस्फोटक बल्लेबाज कार्लोस ब्रेथवेट ने किया। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कैच थमा दिया।

 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को 6 गेंद में थी 4 रन की दरकार, टाई हुआ रोमांचक मैच

6 of 10
नर्स - फोटो : getty
इसके बाद तीसरी गेंद का सामना कप्तान जेसन होल्डर ने किया। होल्डर ने स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद गेंदबाज तिरिपानो की उंगलियों से टकराकर स्टंप पर जा लगी। जिससे नॉन स्ट्राइकर खड़े एश्ले नर्स रन आउट हो गए।

 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को 6 गेंद में थी 4 रन की दरकार, टाई हुआ रोमांचक मैच

7 of 10
जेसन होल्डर - फोटो : getty
चौथी गेंद का सामना भी होल्डर ने ही किया। इस गेंद पर लेगबाई पर एक रन मिला। इस तरह अंतिम दो गेंदों में 2 रनों की दरकार थी। 

 

8 of 10
कार्टर - फोटो : getty
इसके बाद पांचवीं गेंद का सामना नए बल्लेबाज जोनाथन कार्टर ने किया। उन्होंने डीप स्क्वेयर लेग पर शॉट खेलकर एक रन निकाला और स्कोर बराबरी पर आ गया। 

 

वेस्टइंडीज को 6 गेंद में थी 4 रन की दरकार, टाई हुआ रोमांचक मैच

9 of 10
कार्टर
अंतिम गेंद पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर एक बार फिर होल्डर थे। शॉट खेलने के बाद होल्डर का ध्यान गेंद किस ओर जा रही है उस तरफ लगा रहा और नॉन स्ट्राइक पर खड़े जोनाथन कार्टर रन के लिए दौड़ पड़े ऐसे में आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए ऐसे में मुकाबला बराबरी पर समाप्त हो गया। 

 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को 6 गेंद में थी 4 रन की दरकार, टाई हुआ रोमांचक मैच

10 of 10
होप - फोटो : getty
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे की पूरी टीम 50 ओवर में 257 रन पर सिमट गई थी। शाई होप ने वेस्टइंडीज के लिए दूसरा एकदिवसीय मैच खेलते हुए 101 रन की शतकीय पारी खेली। मैच के बाद जेसन होल्‍डर ने कहा कि मैच हमारी पकड़ में था लेकिन क्रिकेट ऐसा ही है। इस तरह के मैचों से सीख लेने की जरुरत है। एक युवा टीम होने के नाते हमें यह सोचना होगा कि इस तरह की स्थितियों में क्‍या करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें