टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पिछले कुछ समय में धमाकेदार प्रदर्शन करके अपनी फेन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा किया है। उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सफलता दिलाई है बल्कि निरंतर बेहतरीन बल्लेबाजी करके वो टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के पोस्टर बॉय अपने फैशन और एंडोर्समेंट के लिए भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाएं यह स्वीकार कर चुकी हैं कि वो विराट कोहली को पसंद करती हैं। इसी लिस्ट में अनुष्का शर्मा भी शामिल है, जो अब कोहली की गर्लफ्रेंड हैं। विराट को पसंद करने वालो की लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
3 of 5
जायरा वसीम
- फोटो : crictracker
यह नाम कोई और नहीं बल्कि दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार फेम जायरा वसीम हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि पिछले दो सालों से उनके पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं। उन्होंने बेंगलुरु मिडनाईट मैराथन 2017 के 11वें एडिशन की घोषणा के दौरान यह बयान दिया।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SOCIAL MEDIA
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जायरा ने कहा कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं। उन्होंने कहा, 'मैं विराट कोहली को बहुत पसंद करती हूं और कौन नहीं करता?' जायरा ने इसके बाद अपने पसंदीदा एथलीट का खुलासा करते हुए मैरी कॉम का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे मैरी कॉम पसंद है और मुझे अगर उनका रोल करने को मिले तो खुशी-खुशी करूंगी।'
मैराथन से जुटे फंड को सात सरकारी स्कूल के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, शिक्षा और हाइजीन पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका असर 4,000 से अधिक बच्चों पर पड़ेगा।