फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zaheer-Sagarika Love Story: सागरिका पर कब आया 'शर्मिले' जहीर का दिल? युवराज-हेजल की शादी में परवान चढ़ा प्यार

Wed, 16 Apr 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जहीर और सागरिका की पहली मुलाकात काफी फिल्मी बताई जाती है। कहा जाता है कि सागरिका और जहीर दोनों अपने खास दोस्तों के जरिए किसी पार्टी में मिले। दोनों की शादी 2017 में हुई थी और शादी के आठ साल बाद सागरिका ने बेटे को जन्म दिया है। इसी कड़ी में हम आपको इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
1 of 7
जहीर और सागरिका - फोटो : instagram @sagarikaghatge
कहते हैं कि मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता। वह जाति-पंथ और देश की सीमाओं से परे खुद में एक धर्म है। प्यार की खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने प्यार को पाने की हर कोशिश करते हैं और हासिल करके ही मानते हैं। प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, ये तो वो एहसास है, जिसमें दो दिल साथ-साथ हो और इसके लिए न वक्त, न कोई खास दिन और न किसी खास मौके की तलाश होती है। कुछ ऐसी ही लव स्टोरी है टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और एक्ट्रेस-मॉडल सागरिका घटगे की। 46 साल की उम्र में जहीर पिता बने हैं। सागरिका ने बेटे को जन्म दिया। दोनों ने इसकी तस्वीर साझा की है और खुशी जाहिर की है। तो आइए हम आपको बताते हैं इन दोनों की प्यार की कहानी...
विज्ञापन

2 of 7
जहीर और सागरिका - फोटो : instagram @sagarikaghatge
जहीर और सागरिका की पहली मुलाकात काफी फिल्मी थी। कहा जाता है कि सागरिका और जहीर दोनों अपने खास दोस्तों के जरिए किसी पार्टी में मिले थे। अंगद बेदी ने इसमें खास भूमिका निभाई थी। जहीर शुरू में बेहद शर्मिले व्यक्ति थे और उन्हें बातचीत के लिए कदम उठाने में हिचकिचाहट होती थी। फिर अंगद बेदी ने उनकी बात सागरिका से करवाई थी। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया।
विज्ञापन

3 of 7
जहीर सागरिका - फोटो : instagram @sagarikaghatge
सागरिका घटगे ने बताया कि इससे पहले कि वे ठीक से बात भी करते, जहीर खान ने उनके बारे में एक खास धारणा बना ली थी। जहीर उनसे प्रभावित थे। बॉलीवुड बबल से बातचीत में सागरिका ने बताया, 'मुझे लगता है कि हम मिलते रहे और वह पहले मुझसे बात भी नहीं करते थे। क्योंकि हर कोई कहता था, 'तुम्हें पता है, वह ऐसी ही लड़की है।' मुझे नहीं पता कि ऐसा कहने वालों का क्या मतलब था, शायद यह कि अगर तुम वाकई गंभीर हो तो ही उससे बात करनी चाहिए, नहीं तो कोई मतलब नहीं है।'

4 of 7
जहीर सागरिका - फोटो : instagram @sagarikaghatge
सागरिका घटगे ने अंगद बेदी को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'अंगद बेदी ने भी हमें साथ लाने में बहुत अहम भूमिका निभाई।' पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह और हेजल की 2016 में हुई शादी में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार की बातें शुरू हो गईं। दोनों पूरी शादी में साथ थे और काफी एन्जॉय भी किया था। सागरिका और जहीर ने 2016 में युवराज और हेजल की शादी में ही पहली बार अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
विज्ञापन

5 of 7
जहीर और सागरिका - फोटो : instagram @sagarikaghatge
जहीर ने अपने घर वालों को अपनी और सागरिका की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी तब उसके बाद ही उन्होंने शादी के लिए हां बोला। दरअसल, सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सागरिका के पिता विजयसिन घटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें एड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।
विज्ञापन

6 of 7
जहीर और सागरिका - फोटो : instagram @sagarikaghatge
वहीं, सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं और जहीर दोनों ही मराठी हैं, लेकिन मुझे मराठी बोलनी नहीं आती, जबकि जहीर अच्छे से मराठी बोले लेते हैं। मेरे घरवाले क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें (जहीर) मेरे घरवाले इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि वो अच्छी मराठी बोलना जानते हैं। मेरी मां को भी मराठी बोलनी नहीं आती, लेकिन जब वो मराठी में बात करते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जहीर सागरिका - फोटो : instagram @sagarikaghatge
इतना ही नहीं आईपीएल में जब तक जहीर खान खेले, सागरिका उन्हें  सपोर्ट करने के लिए ग्राउंड पर भी दिखती रहती थीं। दोनों ने करीब डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर ये दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि एक्ट्रेस के अलावा सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही हैं। इसी वजह से वो फिल्म 'चक दे इंडिया' का हिस्सा बनी थीं। जहीर अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें