भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लगता है कि जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए अधिक आक्रामक होने के अलावा अतिरिक्त जोखिम उठाने की जरूरत है। हाल में वन-डे सीरीज में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। पिछले साल स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण चार महीने क्रिकेट से दूर रहने वाले बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी तीन वन-डे खेले, उन्होंने 30 ओवरों में 167 रन दिए लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।