जहीर खान
जहीर ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व 92 टेस्ट, 200 वन-डे और 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान जहीर ने बल्ले से टेस्ट में 1231 और वन-डे में 792 रन बनाए। विकेट के मामले में जहीर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन्होंने टेस्ट में 311 और वन-डे में 282 विकेट चटकाए। जहीर खान ने 2000 आईसीसी नॉकआउट कप में डेब्यू करते हुए इनस्विंग का कमाल दिखाया।