Yuzvendra Chahal Dhanashree Reunite : धीमी गति के गेंदबाज युजवेंद्र चहल और मशहूर कोरियोग्राफर तथा उनकी पत्नी धनश्री वर्मा रिएलिटी शो 'द 50' में नजर आ सकते हैं।
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा एक बार फिर प्रशंसकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कलर्स टीवी के नए रिएलिटी शो 'द 50' (The 50) में दिख सकते हैं। बता दें कि, चहल और धनश्री ने पिछले साल मार्च में अपनी मर्जी से तलाक लेकर अलग होने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
2 of 4
फराह खान, द 50
- फोटो : यूट्यूब
एक फरवरी से होगा शो का प्रीमियर
'द 50' का प्रीमियर एक फरवरी को होगा, यह जियोहॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें टोटल 50 कंटेस्टेंट होंगे। इसमें टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें शिव ठाकरे, अंशुला कपूर, धनश्री वर्मा, अंकिता लोखंडे, उर्फी जावेद, तान्या मित्तल, निक्की तंबोली, प्रतीक सहजपाल और फैजू नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है।
विज्ञापन
3 of 4
युजवेंद्र चहल धनश्री
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
2020 में हुई थी चहल-धनश्री की शादी
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी मार्च 2020 में हुई थी। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय रही। अक्सर दोनों के डांस वीडियो और प्यारे पलों की तस्वीरें वायरल होती थीं। लेकिन शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चला और मार्च 2025 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
धनश्री से तलाक के बाद महवश से जुड़ा चहल का नाम
धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, महवश ने चहल को अपना करीबी दोस्त बताया है। दोनों कई मौकों पर साथ भी दिख चुके हैं।