फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह को मिली इस टी20 टीम की कप्तानी, क्रिस गेल से होगा मुकाबला

Fri, 26 Jul 2019 08:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
युवराज गेल - फोटो : social media
क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच के बाद दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर फिर से एक साथ नजर आएंगे। गुरुवार से कनाडा में शुरू होने वाले ग्लोबल टी-20 कनाडा  लीग का आगाज हो रहा है। 

कनाडा की इस मशहूर लीग में कई धुरंधर आपस में खेलते और एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। टी-20 लीग के पहले मैच में टोरंटो नैशनल्स और वैनकुअर नाइट्स आमने-सामने होगी।
विज्ञापन

2 of 7
युवराज-गेल - फोटो : social media
वैनकुअर नाइट्स टीम की अगुवाई जहां कैरिबियाई क्रिस गेल करेंगे वहीं युवराज सिंह टोरंटो नैशनल्स की कमान संभालेंगे। टी-20 स्पेशलिस्ट दोनों बल्लेबाज जब मैदान में आमने-सामने होंगे, तब क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
ग्लोबल टी-20 - फोटो : social media
टोरंटो नैशनल्स में ब्रेंडन मैकुलम, पोलार्ड और मिशेल मैक्लिनेगन जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। वहीं वैनकुअर नाइट्स की तरफ से शोएब मलिक, रसेल, साउदी जैसे क्रिकेटर खेलते दिख सकते हैं। बता दें कि इस टी-20 लीग में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं और कई बड़े क्रिकेटर भी इसमें खेलते दिखेंगे। 

4 of 7
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह - फोटो : पीटीआई
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए ये लीग इसलिए भी खास रहेगी क्योंकि इसमें उनके पसंदीदा युवराज सिंह दोबारा से क्रिकेट के मैदान में खेलते दिखेंगे। इससे पहले युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। युवराज आखिरी बार आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिखे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
युवराज सिंह
कब होगा दोनों टीमों के बीच मुकाबला?
मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा
विज्ञापन

6 of 7
HOTSTAR - फोटो : amar ujala
कहां देख सकते हैं मैच का प्रसारण?
मैच का प्रसारण स्टार नेटवर्क और ऑनलाइन हॉटस्टार पर होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
canada
कहां खेला जाएगा मुकाबला?
कनाडा के ओंटारियो में सीएए सेंटर में खेला जाएगा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें