फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कप्तान को भरोसा, 'युवराज सिंह धमाकेदार अंदाज में करेंगे टीम इंडिया में वापसी'

Fri, 09 Mar 2018 09:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
युवराज सिंह का नाम लेते ही सबसे पहले दिमाग में विशेषण आते हैं दमदार, कमबैक किंग और मैच विनर। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। टीम इंडिया की 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में युवराज सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह और सुरेश रैना
हालांकि, 2011 वर्ल्ड कप के बाद युवराज सिंह ने कैंसर का उपचार कराया और यहां से उनके करियर में कई बदलाव आए। वो युवराज सिंह ही थे, जिन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करके टीम इंडिया में दमदार वापसी की। बहरहाल, पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और फिटनेस के चलते युवराज सिंह राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
युवराज सिंह
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। हाल ही में 35 वर्षीय युवी ने इच्छा जाहिर की थी कि वह 2019 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे और इसके बाद ही संन्यास लेने के फैसले पर विचार करेंगे।

4 of 5
mohammad azharuddin
वैसे युवराज सिंह को इस साल आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। युवराज सिंह को पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन राष्ट्रीय टीम में दोबारा खेलते हुए देखना चाहते हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने गुरुवार को एक ट्वीट करके युवी की राष्ट्रीय टीम में वापसी की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेश रैना और युवराज सिंह
अजहरुद्दीन ने युवराज के साथ अपना एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'युवी से मिलना शानदार रहा। मैं कामना करता हूं कि वह जल्द ही राष्ट्रीय टीम में वापसी करें।' अब 2019 वर्ल्ड कप में केवल एक साल का समय बचा है और ऐसे में युवराज सिंह के पास टीम इंडिया में वापसी करने का सबसे बेहतरीन मंच आईपीएल साबित हो सकता है। युवराज सिंह के सभी फैंस अजहर के समान बाएं हाथ के बल्लेबाज की टीम इंडिया में वापसी की कामना कर रहे होंगे।

Great meeting @YUVSTRONG12 praying that he makes a come back to the #TeamIndia soon.. pic.twitter.com/LhibGz91ai
— Mohammed Azharuddin (@azharflicks) March 8, 2018

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें