आईपीएल के नौंवे सीजन में कई खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से अपने जौहर दिखाए। मगर वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट के महाकुंभ के दौरान मैदान में अपने स्टाइल के जौहर से भी खूब रंग जमाया था।
विज्ञापन
युवराज सिंह ने आईपीएल के बड़े राज से उठाया पर्दा
2 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
यदि आपको याद हो तो युवराज सिंह, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, ब्रैंडन मैकुलम समेत तमाम बड़े स्टार बल्लेबाज रंग-बिरंगे जूते पहने नजर आए थे। इन जूतों को फैंस ने काफी पसंद किया था। स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने इन जूतो के राज पर से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन
युवराज सिंह ने आईपीएल के बड़े राज से उठाया पर्दा
3 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार प्लेयर ने बताया कि ये जूते जर्मन कंपनी प्यूमा ने बनाए थे। यह फैशन आइडिया कंपनी ने ही ईजाद किया था। कंपनी को लगा दो रंग के जूतों में खिलाड़ी बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।
युवराज सिंह ने आईपीएल के बड़े राज से उठाया पर्दा
4 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : BCCI
प्यूमा युवराज सिंह की स्पॉन्सर कंपनी भी है। युवी के अलावा प्यूमा कई बड़े दिग्गजों को स्पॉन्सर करती है जिनमें उसेन बोल्ट भी शामिल हैं। युवी और प्यूमा का जुड़ाव काफी सालों पुराना है।
प्यूमा जूतों से लेकर पैड्स, ग्लव्स, बैट आदि बनाती है। प्यूमा सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि दूसरे खेलों ले भी जुड़ी है। नियॉन रंग के जूतों के बाद प्यूमा ने आईपीएल में एक जोड़ी में रंग-बिरंगे जूतों का प्रयोग किया जो काफी सफल रहा।