फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को पंजाबी सिखाते हुए युवराज सिंह का वीडियो वायरल, हंस पड़े फैंस

Tue, 19 Nov 2019 03:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह-चैडविक वॉल्टन - फोटो : सोशल मीडिया
यूएई में खेले जा रहे टी-10 क्रिकेट लीग में मराठा अरेबिंयस की ओर से खेल रहे युवराज सिंह ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस विडीयो में युवराज साथी खिलाड़ी चैडविक वॉल्टन को पंजाबी सिखा रहे हैं। वॉल्टन पंजाबी में बात करते हुए इतने फनी लग रहे हैं कि युवराज अपनी हंसी नहीं रोक पाए।  
 
विज्ञापन

2 of 4
युवराज सिंह-चैडविक वॉल्टन - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज ने अब तक इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पहले मैच में उन्होंने छह और दूसरे मैच में 14 रन बनाए थे। 37 साल के युवराज पीठ में परेशानी के कारण सोमवार को टीम अबु धाबी के खिलाफ हुए मुकाबले में नहीं खेल पाए। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह फिट होकर अगला मैच खेलेंगे। युवी ने इस साल ही वर्ल्ड कप के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

विज्ञापन

3 of 4
युवराज सिंह - फोटो : pti
इंडियन प्रीमीयर लीग में पिछले साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे युवराज सिंह को फ्रेंचाइजी ने रीलिज कर दिया है। युवराज अब साल के आखिरी महीने में होने वाली आईपीएल ऑक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल आईपीएल में युवराज सिंह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। चार मैचों में केवल 98 रन बनाने वाले युवराज उम्मीद के मुताबिक प्रददर्शन नहीं कर पाए। हालांकि, युवराज ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें