फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की वजह से अपने बचपन के दोस्त से नाराज हैं युवराज सिंह, अब आया ये बड़ा बयान!

Wed, 14 Nov 2018 10:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में नाराज हैं। 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर युवराज सिंह की नाराजगी अपने बचपन के दोस्त अंगद बेदी से है। दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी की और यही वजह है कि युवी काफी नाराज हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंगद बेदी
सच्चाई यह है कि अंगद बेदी की शादी में कई पूर्व क्रिकेटर शामिल हुए, लेकिन युवी नदारद रहे। पता चला है कि अंगद की शादी की खबर युवराज सिंह को मिली ही नहीं। अंगद-नेहा की खुशी में गौरव कपूर, अजय जडेजा और आशीष नेहरा शामिल हुए। युवराज सिंह को अंगद की शादी की खबर नहीं थी, जिसकी वजह से वह काफी नाराज हुए।
विज्ञापन

3 of 5
अंगद बेदी
अंगद ने एक इंटरव्यू में अपनी गलती भी स्वीकार की। उन्होंने कहा, 'वो मेरी गलती है. हमने जल्दबाजी में शादी का फैसला किया। युवी के नाराज होने की अपनी वजह है। मैं युवी से बहुत मोहब्बत करता हूं, लेकिन इस सच को भी स्वीकार करता हूं कि अब हमारा रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा। 

4 of 5
अंगद बेदी
अंगद ने आगे कहा, 'फ्रेंडशिप-डे पर युवी ने एक मैसेज पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि मुझे लगता था कि हम दोस्त हैं, लेकिन अब मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपने कुत्तों से ज्यादा प्यार करता हूं। मुझे लगता है कि युवी की वो बात सही नहीं थी, लेकिन ये उनकी राय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंगद बेदी
पता हो कि युवी और अंगद बचपन के दोस्त थे। दोनों की बीच दोस्ती इतनी गहरी थी कि हर सुख-दुख में दोनों एकसाथ शामिल होते थे। पारिवारिक इवेंट्स से लेकर पब्लिक इवेंट्स में युवराज-अंगद एकसाथ नजर आते रहे हैं। युवराज सिंह की शादी में भी अंगद क्रिकेटर के भाई से ज्यादा एक्टिव नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें