फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह को टी-20 टीम में फिर नहीं मिली जगह, यह रही वजह 

Wed, 06 Dec 2017 12:03 PM IST
अमरउजाला डिजिटल, खेल डेस्क नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह और विराट कोहली
युवराज सिंह के फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। युवराज सिंह को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में जगह नहीं दी गई है। लगातार चयनकर्ताओं की आंखों से ओझल हो रहे युवराज सिंह के करियर पर ताला लगता जा रहा है। उनके फैंस उम्मीद लगा रहे ‌थे कि उनके चहेते युवराज को इस बार टीम में जगह दी जाएगी पर ऐसा हो नहीं सका।  
 
विज्ञापन

2 of 5
युवराज ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
चयनकर्ताओं ने चार नए खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया है। युवराज को जगह नहीं मिली इसकी वजह का भी खुलासा हो गया है। चयन की घोषणा के बाद चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कहा कि फिटनेस की वजह से युवराज को टीम में मौका नहीं दिया गया है। प्रसाद ने कहा कि युवराज सक्रिय क्रिकेट से भी दूर हैं। उल्लेखनीय है कि आजकल टीम में चयन होने के लिए यो यो टेस्ट में पास होना अनिवार्य है। यो यो टेस्ट में पास होने के बाद ही खिलाड़ी को फिट माना जाता है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
युवराज सिंह - फोटो : Es
युवराज ने भी कुछ दिन पहले स्वीकार किया था वह इस समय फिट नहीं है। यूनिसेफ के एक कार्यक्रम से इतर युवराज ने कहा था कि मैं फिटनेस टेस्ट में फेल रहा हूं। युवराज सिंह काफी समय से टी-20 टीम का हिस्सा नहीं है। 

4 of 5
सिक्सर किंग युवराज सिंह
साल की शुरुआत में फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में युवराज ने 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 27 रन बनाए थे। बाद में यो यो टेस्ट में असफल रहने के बाद युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं दी गई। इंग्लैंड के खिलाफ वन डे में साल की शुरुआत में युवराज स‌िंह ने 150 रनों की शानदार पारी भी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह
सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ टी 20 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया, जिसमें युवराज सिंह का नाम नहीं था। दक्षिण अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे को देखते हुए कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, 6 वन डे और 3 टी 20 मैच खेलने हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें