फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 नीलामी से ठीक पहले गरजे युवराज सिंह, फॉर्म में आते ही खेली ताबड़तोड़ पारी

Mon, 17 Dec 2018 10:51 AM IST
Amit Saini स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह ने मंगलवार को होने वाली 2019 आईपीएल नीलामी से पहले दमदार पारी खेलकर फ्रेंचाइजी को उन्हें खरीदने का विकल्प दे दिया है। युवी ने पंजाब की तरफ से तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 34 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 41 रन की उम्दा पारी खेली। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
yuvraj singh
अब यह देखना रोचक होगा कि युवी की यह पारी उन्हें 2019 आईपीएल नीलामी में मदद करेगी? बता दें कि 2019 आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार को जयपुर में आयोजित होगी। 37 वर्षीय युवी के लिए पिछले साल सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई थी। जी हां, किंग्स इलेवन पंजाब एकमात्र फ्रेंचाइजी थी, जिसने युवी को उनकी बेस प्राइस पर खरीदा था।
विज्ञापन

3 of 5
yuvraj singh
हालांकि, युवी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस साल नीलामी से पहले रिलीज करने का फैसला किया। घरेलू क्रिकेट में भी युवी का प्रदर्शन औसत ही रहा और क्रिकेट दिग्गजों की माने तो उम्मीद कम ही थी कि इस साल युवी को कोई खरीददार मिलता। मगर तमिलनाडु के खिलाफ विश्वास से लबरेज पारी ने एक बार फिर युवी के लिए विकल्प खोल दिए हैं।

4 of 5
युवराज सिंह
2019 आईपीएल के लिए 8 फ्रेंचाइजी कुल 70 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जोर लगाएंगी। बता दें कि 12वें सीजन के लिए 1003 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। युवराज ने आईपीएल के अपने बेस प्राइस में कटौती की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yuvraj singh
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपने बेस प्राइज में कटौती की है। युवी ने अपना बेस प्राइज घटाकर एक करोड़ रुपए कर दिया है। बता दें कि युवराज सिंह को पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वह कोई कमाल नहीं कर पाए थे। इस साल के लिए युवराज सिंह को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें