फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी

Fri, 09 Sep 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह - फोटो : Social media
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने अब अपनी शादी को लेकर अपनी योजना जाहिर कर दी है। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस साल अपने बर्थडे पर शादी करेंगे लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह उस दिन से पहले ही सात फेरे ले लेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी

2 of 6
- फोटो : instagram
युवराज सिंह ने पिछले साल बॉलीवुड की अभिनेत्री हेजल कीच के साथ नवंबर में दिवाली के समय इंडोनेशिया के बाली द्वीप में सगाई की थी जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था।
विज्ञापन

अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी

3 of 6
- फोटो : instagram
अब उन्होंने अपनी शादी को लेकर लगाए जा रहे कयास पर विराम लगाते हुए यह ऐलान कर दिया है कि वह हेजल के साथ दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी कर लेंगे।
 

अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी

4 of 6
मां शबनम सिंह के साथ गुरुद्वारा पहुंचे युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
युवराज की मां शबनम सिंह ने बताया कि वह अपने लाडले बेटे की शादी को लेकर काफी काम कर रही हैं साथ ही तारीख भी देख रही हैं। माना जा रहा है कि वही तारीख भी फाइनल करेंगी। युवराज का बर्थडे 12 दिसंबर को पड़ता है और वह उससे पहले ही शादी की तारीख तय करेंगी।
विज्ञापन

अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
युवराज से जब बॉम्बे टाइम्स ने शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "यह दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी। मैं इसके बारे में जल्द ही ऐलान करूंगा। शादी दिल्ली में होगी और पंजाबी रीति-रिवाज के साथ। रिसेप्शन भी दिल्ली में किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी

6 of 6
मंगेतर हेजल की मां चूंकि उत्तर प्रदेश से संबंध रखती हैं तो ऐसे में यूपी के रीति-रिवाज के साथ भी शादी होगी। इस शादी में देश के अलावा ब्रिटेन और मॉरिशस से भी कई मेहमानों के भाग लेने की उम्मीद है। हेजल की मां मॉरिशस की हैं जो बाद में इंग्लैंड में बस गईं। हालांकि मुंबई में शादी को लेकर कोई फंक्शन नहीं होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें