फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटिया थीम में होगी युवराज-हेजल की शादी, देखें शादी का कार्ड

Sun, 06 Nov 2016 05:29 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह - फोटो : instagram
भारत में बॉलीवुड और क्रिकेट के दो सितारों की शादी हो और इस कहानी में कोई एक्शन, ड्रॉमा और कहानी न हो यह कैसे हो सकता है। 30 नवंबर को युवराज और हीजल के बीच होने वाली रियल  शादी को रील रूप देने की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस सेलेब शादी की थीम भी तैयार कर ली गई है। शादी के कार्ड भी छप गए हैं। 

 
विज्ञापन

क्रिकेटिया थीम में होगी युवराज-हेजल की शादी, देखें शादी का कार्ड

2 of 4
युवराज सिंह शादी - फोटो : instagram
भारतीय क्रिकेट के युवराज की शादी भी पूरे क्रिकेटिया अंदाज में हो रही है। शादी के लिए छपे कार्ड में शादी को युवराज-हेजल क्रिकेट लीग नाम दिया गया है। शादी दो जगहों पर और दो रीति-रिवाजों के साथ होगी। पिछले साल 11 नवंबर को युवराज और हेजल ने बाली में सगाई की थी। पहले 30 नवबंर को पंजाबी रीति रिवाज से युवराज और हेजल चंडीगढ़ में शादी करेंगे। उसके बाद गोवा में हिन्दू रीति रिवाज से 2 दिसंबर को शादी होगी।


 
विज्ञापन

क्रिकेटिया थीम में होगी युवराज-हेजल की शादी, देखें शादी का कार्ड

3 of 4
युवराज सिंह - फोटो : instagram
युवराज और हेजल की यह शादी काफी दिलचस्प होने वाली है। इसका अंदाजा उनकी शादी के कार्ड के सैंपल को देखकर ही लगाया जा सकता है। उनकी शादी के कार्ड को कार्टून और इलस्ट्रेशन के रूप में डिजाइन किया जा रहा है। साथ ही उनकी शादी को एक थीम भी दिया गया है। क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी का थीम है 'युवराज-हेजल प्रीमियर लीग'।


 
विज्ञापन

क्रिकेटिया थीम में होगी युवराज-हेजल की शादी, देखें शादी का कार्ड

4 of 4
युवराज सिंह - फोटो : instagram
शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए अलग से पोस्टल स्टैंप भी तैयार कराए जा रहे हैं। साथ ही गोवा की शादी के लिए तैयार कार्ड के लिए कई प्लानिंग भी है। हालांकि चंडीगढ़ की शादी परंपरागत तरीके से होने की वजह से उसके आमंत्रण कार्ड में ज्यादा क्रिएटिविटी नहीं की जा रही है। दोनों रीति रिवाज से शादी के बाद 5 और 7 दिसंबर को दिल्ली में संगीत और रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। संगीत का कार्यक्रम छत्तरपुर के करीब फार्म हाउस में होगा और रिसेप्शन सिटी होटल में होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें