फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: नीलामी से पहले इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Fri, 16 Nov 2018 12:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ipl
किंग्स इलेवन पंजाब ने अगले महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले युवराज सिंह को हटा दिया जबकि राजस्थान रायल्स ने भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को इस साल के शुरू में 11.5 करोड़ रूपये की राशि देने के बाद अब बाहर कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
delhi daredevils
दिल्ली डेयरडेविल्स ने उम्मीद के अनुरूप गौतम गंभीर को बाहर किया, जिन्होंने 2018 सत्र के बीच में खराब फार्म के कारण हटने का फैसला किया था। भारत के लिए जून 2017 में खेले युवराज को किंग्स इलेवन पंजाब ने जनवरी में नीलामी में दो करोड़ रूपये के आधार मूल्य में खरीदा था।
विज्ञापन

3 of 7
chris gayle
क्रिस गेल को पंजाब की टीम ने दो करोड़ रूपये के आधार मूल्य में लिया था और 2018 के सत्र में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद के मुताबिक बरकरार रखा है। गुरूवार को खिलाड़ियों को बरकरार रखने की अंतिम तारीख समाप्त हो गयी। 

4 of 7
rajasthan royals
राजस्थान रायल्स ने उनादकट को बाहर किया जबकि दस लाख डालर से ज्यादा की राशि में खरीदे गए बेन स्टोक्स को साथ रखा है। उसने इंग्लैंड के इस आलराउंडर को 12.5 करोड़ में खरीदा था। सीनियर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी बरकरार रखा गया है, जो निलंबन के कारण 2018 आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। उनादकट के अलावा रायल्स ने अनुरीत सिंह, अंकित शर्मा और जतिन सक्सेना को बाहर कर दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल रिद्धिमान साहा के साथ वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट को भी बाहर किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : ipl
गंभीर के अलावा दिल्ली ने जेसन रॉय, जूनियर डाला, लियाम प्लंकेट, मोहम्मद शमी, सयान घोष, डेनियल क्रिस्टियन, ग्लेन मैक्सवेल, गुरकीरत सिंह मान और नमन ओझा को भी हटा दिया है। दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा और पृथ्वी शॉ को बरकरार रखा है। पृथ्वी ने पिछले सत्र में आईपीएल में पदार्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने 18 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है लेकिन कुछ शीर्ष अंतरराष्ट्रीय सितारों जैसे जेपी डुमिनी तथा तेज गेंदबाज पैट कमिंस और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें