फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी लीग में लंबे-लंबे छक्के जड़ते हुए नजर आएंगे युसूफ पठान

Wed, 21 Feb 2018 09:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
युसूफ पठान
अनुभवी ऑलराउंडर युसूफ पठान जल्द ही विदेशी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। बड़ौदा टीम द्वारा बाहर किए जाने के बाद पठान ने बांग्लादेश की ढाका प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला किया है। 35 वर्षीय ऑलराउंडर DPL में प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
युसूफ पठान
युसूफ पठान को विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा ने मौका दिया था, लेकिन इसमें अनुभवी क्रिकेटर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 6 मैचों में केवल 79 रन बनाए। हालांकि, बड़ौदा का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा और उसने 6 लीग मैचों में से पांच में जीत दर्ज की। अब गुरुवार को बड़ौदा का क्वार्टरफाइनल में सौराष्ट्र से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

3 of 6
युसूफ पठान
पठान के पहले ही DPL में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अचानक उन्हें बड़ौदा ने बुला लिया। उल्लेखनीय है कि वह 30 संभावितों की लिस्ट में भी शामिल नहीं थे, लेकिन फिर उनका चयन अंतिम 15 में कर लिया गया।

4 of 6
युसूफ पठान
बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन को अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ अजीब रवैये के कारण आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। अब टूर्नामेंट में युसूफ के खराब प्रदर्शन को देखने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर करने का मजबूत कारण बताया है।
विज्ञापन

5 of 6
यूसुफ पठान
पता हो कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को आसानी से अन्य देशों की टी20 लीग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देता, लेकिन बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों को हिस्सा लेने की इजाजत दी है। इसमें युसूफ पठान का नाम शामिल है। इससे पहले परवेज रसूल, उन्मुक्त चंद और मनोज तिवारी भी पहले खेलते हुए दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yusuf Pathan, KKR - फोटो : PTI
बहरहाल, युसूफ पठान को उम्मीद होगी कि वह ढाका प्रीमियर लीग में लंबे-लंबे छक्के जड़कर फॉर्म में वापसी करें, जिसके लिए वह मशहूर हैं। याद हो कि युसूफ पठान को आईपीएल-11 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वह केकेआर की तरफ से 7 साल खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें