फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में दोनों पारियों में शतक ठोकने वाले पठान इस विवाद में फंसे

Tue, 10 Oct 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 5
यूसुफ पठान - फोटो : Cricbuzz.com
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और मौजूदा रणजी सीजन का जबरदस्त आगाज करने वाले यूसुफ पठान ने मध्यप्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। इंदौर में यूसुफ पठान ने दोनों पारियों में शतक लगाया। हालांकि वह बड़ौदा को मैच में जीत नहीं दिला सके। 

 
विज्ञापन

2 of 5
यूसुफ पठान
यूसुफ पठान की बेहतरीन पारियों के बावजूद बड़ौदा को रणजी ट्राफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में मध्यप्रदेश के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहली पारी में पठान ने 125 गेंदों में 6 छक्के और 13 चौके की मदद से 111 रन बटोरे। जबकि दूसरी पारी में 154 गेंदों में  7 छक्के और 16 चौके की मदद से नाबाद 136 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 5
यूसुफ पठान
मैच के तीसरे दिन बड़ौदा की पहली पारी के दौरान यूसुफ पठान और उनके छोटे भाई कप्तान इरफान पठान बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी मध्य प्रदेश के स्पिनर मिहिर हिरवानी के साथ युसुफ की बहस हो गई। मामला था कि वह हिरवानी की गेंद पर रन लेने के लिए दौड़े थे। मगर उन्हें लगा कि वह गेंदबाज उनका रास्ता रोक रहा है। इसी बीच फील्डर अंकित शर्मा ने रन आउट करने के लिए थ्रो किया। मगर वह थ्रो यूसुफ के हाथ पर लग गया। 

4 of 5
यूसुफ पठान
यूसुफ ने दरअसल हिरवानी पर कुछ कमेंट किया। हिरवानी ने भी पलट कर उसका जबाव दिया। फिर दोनों में जोरदार बहस होने लगी। आखिरकार अंपायरों के साथ ही मध्यप्रदेश के कप्तान देवेंद्र बुंदेला और साथ बल्लेबाजी कर रहे इरफान ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद यह विवाद क्रिकेट प्र‌ेमियों में चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग यूसुफ को इसमें दोषी मान रहे हैं तो कई इसे खेल का एक हिस्सा बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूसुफ पठान
बता दें कि मध्य प्रदेश ने पहले खेलते हुए 8 विकेट खोकर 551 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बड़ौदा की टीम 302 रन पर सिमट गई और फॉलोऑन करते हुए 318 रन का स्कोर ही बना पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें