कोलकाता नाइटराइडर्स ने करो या मरो मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में शान से अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के हीरो रहे युसूफ पठान ने एक और कारनामा स्थापित किया।
विज्ञापन
जीत दिलाने के साथ ही युसूफ ने छुआ एक और कीर्तिमान
2 of 4
- फोटो : pti
युसूफ ने 34 गेंदों में 52 नाबाद रनों की पारी खेली थी। जिसकी बदौलत केकेआर ने 22 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वह आईपीएल के इस सीजन में एक अनोखा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।
विज्ञापन
जीत दिलाने के साथ ही युसूफ ने छुआ एक और कीर्तिमान
3 of 4
- फोटो : pti
युसूफ के इस आईपीएल में 340 रन हो गए हैं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए युसूफ का यह स्कोर आईपीएल के इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ है। यह कारनामा किसी भी टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला कोई भी क्रिकेटर नहीं कर पाया है।
केकेआर की जीत में मनीष पांडे और युसूफ पठान के बीच हुई 87 रनों की पारी अहम रही। हालांकि स्पिनरों ने भी जीत में अहम योगदान निभाया। सुनील नरैन ने 3 तो कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके थे।