कोलंबो में श्रीलंका को 168 रन से करारी मात देने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि पांचवें और सीरीज के आखिरी वनडे में भी टीम में प्रयोग जारी रहेंगे। पल्लेकल में सीरीज में 3-0 से कब्जा करने के बाद विराट ने टीम में तीन बदलाव किए थे। मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को मौका दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए 375 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 42.4 ओवर में 207 रन पर ही ढेर कर दिया और सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
जीत के बाद बोले विराट, पांचवें मैच में भी मिलेगा युवाओं को मौका
2 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
जीत के बाद विराट ने कहा, हमने टीम मीटिंग में तय किया था कि हम मैच की किसी भी स्थिति में लापरवाह रवैया नहीं अपनाएंगे। इसके बाद टीम ने आज शानदार प्रदर्शन किया। विराट को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
जीत के बाद बोले विराट, पांचवें मैच में भी मिलेगा युवाओं को मौका
3 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के फैसले पर कहा, आज हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे क्योंकि सीरीज के पहले तीन मैचों में हमने पहले बल्लेबाजी नहीं की थी। पिच अच्छी थी और ऐसे में टॉस जीतना भी फायदेमंद रहा। हमने बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसके बाद विरोधी टीम के लिए रनों का पीछा करते वक्त जरूरी रन औसत बरकरार रखना मुश्किल था।
जीत के बाद बोले विराट, पांचवें मैच में भी मिलेगा युवाओं को मौका
4 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI
विराट से जब आखिरी मैच में टीम में प्रयोग जारी रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमने इस मैच में तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया। उन्हें अगला मौका भी मिलेगा। प्रयोग जारी रहेंगे लेकिन टीम का बल्लेबाजी क्रम मैच की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
जीत के बाद बोले विराट, पांचवें मैच में भी मिलेगा युवाओं को मौका
5 of 5
विराट कोहली
वहीं दूसरी तरफ हार से निराश श्रीलंका के कार्यकारी कप्तान लसिथ मलिंगा ने कोलंबो में वनडे करियर के 300 विकेट पूरे किए। इस उपलब्धि के बारे में मलिंगा ने कहा, मैं इस उपलब्धि हासिल कर खुश हूं लेकिन टीम का हारना दुर्भाग्यशाली है। पिछले पांच मैचों में हम 250 रन भी नहीं बना सके हैं। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं लेकिन वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उनके अभी और अनुभव हासिल करने की जरूरत है। आशा करता हूं कि अगले कुछ महीनों में उनके प्रदर्शन में सुधार आएगा।