फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 की खान से निकले नगीने, जो अगले साल फ्रेंचाइजियों की तिजोरी खाली कर देंगे

Sat, 14 Nov 2020 08:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2020 के होनहार युवा खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर

मुंबई की रिकॉर्ड पांचवीं जीत के साथ ही आईपीएल के 13वें सीजन का अंत भी हो गया। कोरोना काल के बीच बेहद विपरित हालातों में खेले गए इस टूर्नामेंट में एक बात अच्छी रही। कई युवा खिलाड़ियों ने खुद को टीम इंडिया के भविष्य के रूप में प्रस्तुत किया। जिम्मेदारी उठाई और सामने से आकर टीम की मुश्किलों को दूर किया। इस पैकेज में आपको उन अनकैप्ड भारतीय जांबाजों के बारे में बताते हैं, जिनके लिए अगले सीजन में अच्छी बोली लग सकती है।

विज्ञापन

2 of 7
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने अपनी धांसू बल्लेबाजी के दम पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने तो उन्हें भारत का एबी डीविलियर्स कह डाला। मुंबई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने में यादव का अहम रोल रहा, उन्होंने 16 मैच में 480 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 40 से ऊपर रहा और स्ट्राइक रेट 145.01 का। वह एक से ज्यादा मौकों पर मुंबई के लिए मैच-विनर रहे। इसके बाद कई लोगों ने यह सवाल पूछा कि आखिर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया। 2018 के सीजन में भी उन्होंने 512 रन बनाए और 2019 में सीजन 424।
विज्ञापन

3 of 7
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : SOCIAL MEDIA

देवदत्त पडीक्कल

पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेलने वाले पडीक्कल को आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन के लिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। पडिक्कल टीम के स्टार परफॉर्मर रहे। वह आरसीबी की ओर से इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने 15 मैच में 124.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 473 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए। गौतम गंभीर को अपना आदर्श मानने वाले 18 साल के इस खिलाड़ी को बैंगलोर ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था।

4 of 7
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @mipaltan
 

ईशान किशन

चोटिल होने की वजह से शुरूआती कुछ मैच से बाहर होने के बाद ईशान किशन ने दमदार वापसी की। सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले इस छोटे कद के खिलाड़ी का 'कद' अब काफी बढ़ चुका है। चाहे ओपनिंग हो या फिर फिनिशिंग हर रोल में बिहार का यह बल्लेबाज फिट दिखा। बड़े शॉट खेलने की काबिलियत के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करने वाले किशन दमदार फिल्डर भी हैं। मुंबई के इस खब्बू बल्लेबाज ने इस सीजन में तहलका मचा दिया, उन्होंने 14 मैचों में 145.76 की स्ट्राइक रेट के साथ 516 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी जड़े। 99 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।

विज्ञापन

5 of 7
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : @IPL
वरुण चक्रवर्ती

2019 में किंग्स इलेवन पंजाब ने भारी भरकम राशि में खरीदा। सिर्फ एक मैच खिलाकर रिलीज कर दिया। इस सीजन के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस मिस्ट्री स्पिनर पर 8.4 करोड़ रुपये का दांव लगाया था। केकेआर का यह मूव सही साबित हुआ और चक्रवर्ती फ्रेंचाइजी के उम्मीदों पर खरे उतरे। 13 मैचों में 17 विकेट हासिल करने वाले इस स्पिनर ने धोनी को एक ही सीजन में दो बार बोल्ड करने का रिकॉर्ड भी बनाया। दिल्ली के खिलाफ 5/20 उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनित किया गया था। फिर चोट होने के चलते बाहर भी कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : social media
ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपकिंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। कोरोना से ठीक होने के बाद वापसी करते हुए गायकवाड़ ने छह मैचों में तीन अर्धशतकों के साथ 204 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.71 का था। उन्होंने लगातार तीन मैचों में तीन फिफ्टी जड़ दी और चेन्नई के लिए यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज का इंडिया ए की ओर से जबरदस्त योगदान था। धोनी ने टूर्नामेंट के दौरान और बाद में इस खिलाड़ी की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की थी। गायकवाड़ को CSK ने 20 लाख में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नटराजन - फोटो : Social Media
इन खिलाड़ियों के अलावा राजस्थान के राहुल तेवतिया ने अपने ऑलराउंड खेल। किंग्स इलेवन पंजाब के युवा पेसर अर्शदीप सिंह ने अपने वैरिएशन और सटीक लाइन लैंथ तो SRH के टी. नटराजन ने सटीक-तेज यॉर्कर्स से फ्रैंचाइजियों को अपने बारे में सोचने के लिए मजबूर किया होगा। चयनकर्ताओं ने तो टी नटराजन से प्रभावित होकर ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा भी बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें