फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभेद से निराश दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज, कहा- मेरा रंग नहीं, खेल देखो

Thu, 06 Feb 2020 01:59 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तेंबा बावूमा - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में 98 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेंबा बावुमा ने स्वीकार किया है कि उनको कई बार उनकी त्चचा के रंग के हिसाब से देखा जाता है, जिससे उनका करियर प्रभावित हुआ है। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूलैंड्स मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले वन-डे मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया था।
विज्ञापन

2 of 4
तेंबा बवूमा - फोटो : getty
बावुमा ने कहा कि यह काफी मुश्किल है। यह बाहर जाने को लेकर नहीं है। सभी खिलाड़ी टीम से बाहर होते हैं। हर खिलाड़ी उस दौरे से गुजरते हैं, जहां वे रन नहीं बनाते हैं। लेकिन मेरे लिए परेशानी तब होती है जब वे ट्रांसफॉर्मेशन (परिवर्तन) की बात करते हैं। हां, मैं अश्वेत हूं और यह मेरे त्वचा का रंग है।
विज्ञापन

3 of 4
टेम्बा बावुमा - फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा कि मैं क्रिकेट खेलता हूं, क्योंकि यह मुझे पसंद है। मैं टीम में हूं क्योंकि मैंने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को आगे बढ़ाया है। दक्षिण अफ्रीका के नियमों के अनुसार, वे अपनी टीम में छह खिलाड़ी अपने रंग के रखते हैं, जिसमें से दो अश्वेत होते हैं। बावुमा ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके बारे में बात कर रहे हैं कि वे केवल साउथ अफ्रीका की नीतियों के कारण टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

4 of 4
क्विंटन डी कॉक
इंग्लैंड के खिलाफ क्विंटन डिकॉक (107) ने शतकीय पारी खेली। डिकॉक की तेंबा बावूमा (98) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 173 की साझेदारी हुई। जिसकी वजह से से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहले वन-डे में सात विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ला ।इंग्लैंड से मिले 259 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 47.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें