फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YEAR ENDER: खेल जगत को हमेशा खलेगा साल 2020, अलविदा कह गए ये पांच सितारे

Thu, 24 Dec 2020 07:14 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया को अलविदा कह गए ये पांच सितारें - फोटो : social media
साल 2020 किसी के लिए भी आसान नहीं रहा। कोरोना वायरस संक्रमण का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। वैसे तो यह साल सभी मायनों में निराशाजनक रहा। उधर, खेलों के लिहाज से भी यह साल अच्छा नहीं रहा, क्योंकि खेल जगत ने कुछ बड़े सितारों को खोया। ऐसे में आइए जाने हैं खेल जगत के वो पांच सितारें, जो दुनिया को कह गए अलविदा।

 
विज्ञापन

2 of 6
डिएगो माराडोना - फोटो : social media
डिएगो माराडोना
दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार और 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का 25 नवंबर 2020 को निधन हो गया। पेले के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना 60 वर्ष के थे। पिछले लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। मृत्यु से कुछ दिन पहले ही उनके ब्रेन की सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
चेतन चौहान
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का 16 अगस्त 2020 को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। चेतन चौहान अपने जमाने के प्रतिष्ठित बल्लेबाजों में शामिल रहे। भारत के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए और उनका सार्वाधिक स्कोर 97 रहा। इसके अलावा उन्होंने सात वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे। करियर में बिना शतक लगाए दो हजार रन बनाने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर थे।

4 of 6
कोबी ब्रायंट - फोटो : ट्विटर
कोबी ब्रायंट
पांच बार के एनबीए चैंपियन और दो बार ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का निधन 26 जनवरी 2020 को हुआ था। बास्केटबॉल के इतिहास में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है। लीजेंड कोबी ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हुई थी। बता दें कि इस दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है, क्योंकि हेलिकॉप्टर में ब्लैक बॉक्स नहीं था।
विज्ञापन

5 of 6
डीन जोन्स
डीन जोन्स
24 सितंबर 2020 को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर बल्लेबाज डीन जोंस की असामयिक मौत हो गई। आईपीएल के लिए स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे जोंस को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका। 1980 और 90 के दशक में उन्हें दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 46.55 की औसत से 3,631 रन बनाए। उन्होंने 164 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6,068 रन बनाए। उन्होंने वनडे में 7 शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुन्नी गोस्वामी - फोटो : social media
चुन्नी गोस्वामी
चुन्नी गोस्वामी के पास वह सब कुछ था जो एक खिलाड़ी अपने पास होने का सपना देखता है लेकिन कुछ ही लोगों के पास ऐसी नैसर्गिक ऑलराउंड प्रतिभा होती है जो उन्हें भारत के सबसे महान खिलाड़ियों की सूची में जगह दिलाती है। ऐसे ही थे चुन्नी गोस्वामी। 30 अप्रैल 2020 को 82 वर्ष की उम्र में चुन्नी दा दुनिया को छोड़ गए। छह फीट लंबे सुबीमल गोस्वामी या 'चुन्नी दा' आखिरी भारतीय कप्तान थे जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुआई की। वह ओलंपियन के अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें