नए साल के आगमन में महज चंद दिन बचे हैं और पुराना साल यानी 2019 अपने अंतिम कगार पर है। वैसे तो साल 2019 में क्रिकेट जगत में बहुत कुछ हुआ, लेकिन क्रिकेट के इन विवादों ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी, जो लोगों को हमेशा रहेंगे याद।
विज्ञापन
2 of 7
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
कॉफी विद करण विवादः
करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज केएल राहुल ने शिरकत की। वहां हार्दिक ने महिलाओं के बारे में कुछ 'आपत्तिजनक' कॉमेंट किए जो लोगों को पसंद नहीं आए। मामल तूल पकड़ने के बाद बीसीसीआई तक पहुंचा। सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर किरकिरी हुई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों क्रिकेटरों को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
एमएस धोनी बलिदान बैज
- फोटो : सोशल मीडिया
बलिदान बैज विवादः
विश्वकप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के दस्ताने पर बने अर्द्धसैनिक बलों के चिह्न को लेकर विवाद था। हालांकि, इस पर आपत्ति जताते हुए आईसीसी ने बीसीसीआई से इन्हें हटवाने को कहा था। अगले मैच में धोनी को वे दस्ताने बदलने पड़े थे। बता दें कि धोनी प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट के मानद लेफ्टिनेंट हैं और यह चिह्न उनके प्रतीक चिह्न का हिस्सा है।
4 of 7
अंबाती रायुडू
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय शंकर/रायुडू थ्री-डी विवादः
वर्ल्ड कप 2019 टीम में अंबाती रायुडू की जगह विजय शंकर का टीम में आना चर्चा का विषय रहा। इसकी वजह थी रायुडू का ट्वीट। रायडू ने लिखा था कि 'वर्ल्डकप देखने के लिए उन्होंने थ्री-डी चश्मों का एक नया सेट ऑर्डर कर दिया है।' यह ट्वीट चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद पर निशाना था। दरअसल, उन्होंने कहा था कि शंकर टीम को 'थ्री-डाइमेंशन' प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
धोनी की अंपायर से हुई बहसः
आईपीएल में जयपुर में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में चेन्नई को जीत के लिए तीन बॉल पर केवल सात रन की दरकार थी। मैदान में भ्रम की स्थिति बन गई कि अंपायर ने नो बॉल का फैसला दिया है। मगर बाद में अंपायर ने कहा कि उन्होंने नो बॉल नहीं दी थी। इसके बाद धोनी भी अंपायर के पास आए और उनसे कुछ कहते दिखे। हालांकि बाद में इस बॉल को सही बताया गया। इसपर धोनी की फीस काटी गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ipl
मांकडिंग विवादः
अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग कर पवेलियन भेजा था। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी थी। इस विवाद पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों के प्रतिक्रिया आएं।
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच में सबसे अधिक चर्चा मार्टिन गप्टिल के थ्रो की हुई। दरअसल, आखिरी ओवर में हुए इस ओवर थ्रो पर इंग्लैंड को छह रन मिले। इस ओवर थ्रो की बदौलत इंग्लैंड ने मैच को टाइ करा लिया। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। यहां भी मैच बराबरी पर छूटा और बाद में मैच के विजेता का फैसला बाउंड्री के दम पर हुआ। इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।