फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 खिलड़ियों ने क्रिकेट में मचाया धमाल, बेहद खास रहा 2018 का साल, जड़े सबसे ज्यादा शतक

Wed, 26 Dec 2018 01:15 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
साल 2018 अपने अंतिम कगार पर है। इसके खत्म होने का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए यह साल सबसे शानदार रहा। कोहली टेस्ट और वन-डे दोनों मिलाकर सबसे ज्यादा शतक जमाए हैं। हालांकि, इस लिस्ट में और भी कई बल्लेबाज हैं। आइए जानते वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने साल 2018 में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतकः
विज्ञापन

2 of 6
virat 100
विराट कोहली (भारत)
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस साल 11 शतक जड़े हैं। कप्तान कोहली के नाम टेस्ट में पांच और वन-डे में छह शतक शामिल हैं। विराट ने 12 टेस्ट मैचों के 22 पारियों में 5 शतक बनाए हैं, जबकि 14 वन-डे मैचों में उनके नाम 6 शतक दर्ज हैं। हालांकि, इस साल टेस्ट में एक और शतक बनाने का विराट के पास मौका है, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में वह जड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Jonny Bairstow
जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने साल 2018 में कुल मिलाकर 6 शतक जमाए हैं। उन्होंने इस साल 22 वन-डे मैचों में 4 शतक जड़े हैं, जबकि 11 टेस्ट मैचों के 20 पारियों में 2 शतक जमाए हैं।

4 of 6
joe root
जो रूट (इंग्लैंड)
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने इस बरस कुल मिलाकर 5 शतक जमाए हैं। रूट ने 24 वन-डे में 3 शतक, जबकि 13 टेस्ट मैचों के 24 पारियों में 2 शतक जड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Kane Williamson
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के नाम साल 2018 में 4 शतक हैं। कीवी कप्तान विलियमसन ने टेस्ट में 2 और वन-डे में 2 शतक जड़े हैं। उन्होंने इस साल छह टेस्ट मैचों में 10 पारियों में दो शतक जमाए हैं। वहीं, उन्होंने इस बरस 11 वन-डे मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
brendan taylor
ब्रैंडन टेलर (जिम्बाब्वे)
जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी ब्रैंडन टेलर इस बरस चार शतक जड़े हैं। वन-डे में दो और दो टेस्ट मैचों के चार पारियों में 2 शतक जमाए हैं। बता दें कि टेलर ने साल 2018 में 21 वन-डे मैच खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें