फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में टी-20 की 5 सबसे तूफानी पारियां, 'हिटमैन' समेत इन खिलाड़ियों ने की चौके-छक्कों की बरसात

Sat, 29 Dec 2018 06:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Top five T20I innings
नए साल के आगमन में महज चंद दिन बचे हैं और पुराना साल यानी 2018 अपने अंतिम कगार पर है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2018 में टी-20 की 5 सबसे विस्फोटक पारियां, जिसमें दिखा इन खिलाड़ियों का जलवा और चौके-छक्कों की बरसातः
 
विज्ञापन

2 of 6
aaron finch
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 3 जुलाई 2018
ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले गए तीसरे टी-20 में आरोन फिंच ने 172 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 76 गेंदों पर 16 चौके और 10 छक्के जड़े थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया था।
विज्ञापन

3 of 6
rohit sharma 100
रोहित शर्मा (भारत)- 6 नवंबर 2018
भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 में टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन की धमाकेदार पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में 61 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के लगाए थे। भारत ने यह मैच 71 रन जीता था।

4 of 6
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) 16 फरवरी 2018
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में मार्टिन गप्टिल ने 54 गेंदों पर 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, गप्टिल के इस शतक पर कंगारू टीम ने पानी फेर दिया और यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता था।
विज्ञापन

5 of 6
कॉलिन मुनरो
कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)- 3 जनवरी 2018
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी-20 में कॉलिन मुनरो ने 104 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 10 छक्के जड़े थे। यह मैच न्यूजीलैंड ने 119 से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Glenn Maxwell
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 7 फरवरी 2018
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी-20 में ग्लेन मैक्सवेल ने 103 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान 58 गेंदो का सामना किया और 10 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें