फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YEAR ENDER 2018: विदेश जाते ही फुस्स हो जाती है टीम इंडिया, ऐसा रहा साल 2018 में प्रदर्शन

Wed, 19 Dec 2018 06:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : file photo
कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया के लिए साल 2018 काफी बेहतर रहा। अगर वन-डे की बात करें तो 'विराट सेना' ने इस बरस कुल 20 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें टीम इंडिया को 14 मैचों में जीत मिली। वहीं, दूसरी तरफ यदि टेस्ट की बात करें तो भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में भले ही नंबर एक पायदान पर हो, लेकिन विदेशी सरजमीं पर भारत का प्रदर्शन इस साल कुछ खास नहीं रहा। 
विज्ञापन

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : file photo
बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2018 में कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, यदि विदेशी सरजमीं की बात करें तो टीम इंडिया ने इस साल केवल 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट अभी बाकी हैं। टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

3 of 7
TEAM INDIA - फोटो : file photo
भारतीय टीम को साल 2018 में विदेशी धरती पर छह बार लक्ष्य का पीछा करना पड़ा और हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया का इस साल विदेशी सरजमीं पर हार का सिलसिला केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हुआ था जब 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी 135 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद सेंचुरियन टेस्ट में 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमानों की दूसरी पारी मात्र 151 रनों पर ढेर हुई थी। इस मैच में टीम इंडिया को 72 रनों से हार झेलनी।

4 of 7
team india - फोटो : file photo
लक्ष्य हासिल नहीं कर पाने का टीम इंडिया का यह सिलसिला इंग्लैंड में भी जारी रहा और वहां उसे तीन टेस्ट मैचों में इस तरह हार झेलनी पड़ी थी। बर्मिंघम में लो-स्कोरिंग मैच में 194 रनों का टारगेट भी भारत हासिल नहीं कर पाया था क्योंकि इंग्लिश गेंदबाजों ने उसकी दूसरी पारी को 162 रनों पर समेट दिया था। इस मुकाबल में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 31 रन से हराया था।
विज्ञापन

5 of 7
टीम इंडिया - फोटो : File photo
साउथम्पटन में भी टीम इंडिया को 60 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ओवल में तो रिकॉर्ड 464 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाना टीम इंडिया के लिए मुश्किल भरा था और उसे 118 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

 
विज्ञापन

6 of 7
team india - फोटो : file photo
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ में कंगरुओं के खिलाफ 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की दूसरी पारी 140 पर सिमट गई और उसे 146 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : file photo
लक्ष्य    रिजल्ट         विपक्षी टीम                              जगह
194    31 रनों से हारा    इंग्लैंड     बर्मिंघम
245    60 रनों से हार   इंग्लैंड    साउथम्पटन
208   72 रनों से हार    दक्षिण अफ्रीका     केपटाउन
287    135 रनों से हार     दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन
464     118 रनों से परास्त इंग्लैंड     ओवल
287     146 रनों से हार     ऑस्ट्रेलिया    पर्थ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें