फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YEAR ENDER 2017: इस साल टी20 में इन बल्लेबाजों के बल्ले ने बरपाया गेंदबाजों पर कहर

Wed, 27 Dec 2017 12:24 PM IST
Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
1 of 6
YEAR ENDER T20 Faster Century - फोटो : File
साल 2017 में टी20 में एक बार फिर बल्लेबाजों का बोल बाला रहा। हर साल की तरह इस साल भी कई बड़े रिकोर्ड बने और टूटे। आज हम उन बल्लेबाजों की बात कर रहे हैं, जिनका बल्ले ने गेंदबाजों पर कहर बरपाया...
विज्ञापन

2 of 6
david miller - फोटो : File
साल 2017 में बांग्लादेश के गेंदबाजों पर साउथ अफ्रीका के खब्बू बल्लेबाज डेविड मिलर के बल्ले का कहर टूटा। डेविड मिलर के नाम इस साल का सबसे तेज टी20 शतक है। उन्होंने 29 अक्टूबर 2017 को महज 35 गेदों में शतक ठोका। 'किलर-मिलर' नाम से मशहूर मिलर ने इस मैच में 7 चौके और 9 छक्के मारे। 
विज्ञापन

3 of 6
rohit sharma - फोटो : BCCI
इस साल की दूसरी धमाकेदार पारी रोहित शर्मा ने खेली। 'हिटमैन' ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में डेविड मिलर के सबसे तेज टी20 शतक की बराबरी की। रोहित ने भी 35 गेंद पर शतक जमाया। इस मैच में रोहित ने 43 गेंदों पर 118 रन की पारी खेली। इस पारी में रोहित के बल्ले ने 12 चौके और 10 गगन छुंबी छक्के लगाए। 

4 of 6
colin munro - फोटो : File
इस साल टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने लगाया। मुनरो ने 6 जनवरी 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ 52 गेंदों पर शतक ठोका। इस शतकीय पारी में मुनरो ने 7 चौके और 7 छक्के लगाए।
विज्ञापन

5 of 6
एविन लुईस - फोटो : ESPN
वेस्टइंडीज के ओपनर एविन लुइस ने टीम इंडिया के खिलाफ चौथी सबसे आतिशी पारी खेली। लुइस ने 9 जुलाई 2017 को किंग्सटन में 53 गेंदों में शतक लगाया। इस मैच में  लुइस ने 62 गेंदों पर 125 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 12 छक्के लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
colin munro - फोटो : File
बांग्लादेश के बाद इस साल कॉलिन मुनरो के बल्ले की आग में टीम इंडिया के गेंदबाज झुलसे। मुनरो ने 4 नवंबर 2017 को महज 54 गेंदों पर शतक लगाया। इस पारी में मुनरो ने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें