पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी यासिर शाह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह रिकॉर्ड सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने का है। वह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।
विज्ञापन
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड
2 of 3
यासिर शाह
- फोटो : getty
यासिर शाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट 21 रन खर्च करके पांच विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिये। 30 वर्षीय इस क्रिकेटर ने करियर के 17 वें टेस्ट यह उपलब्धि हासिल की है। यासिर ने अपने डेब्यू के बाद मजह 1 साल 357 दिनों में यह कारनामा किया। इससे सबसे कम समय में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड आर अश्विन के नाम था। अश्विन ने 2 साल आठ दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी।
इंग्लैंड के जार्ज लोमैन के नाम 16 टेस्टों में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने का रिकार्ड है। ऑफ स्पिनर अश्विन 18 टेस्टों में यह उपलब्धि हासिल कर छठे स्थान पर हैं। यासिर शाह के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर, इंग्लैंड के सिडनी बार्नेस और ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट हैं। पाकिस्तान के शेनवार्न कहे जाने वाले यासिर 17 टेस्ट मैचों में 7 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा और एक बार 10 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।