रेसलमेनिया WWE का सबसे बड़ा सालाना इवेंट हैं। WWE इस आयोजन पर जमकर पैसा बहाती है और इसी तरह जमकर पैसा बनाती भी है। 32 सालों से रेसलमेनिया का आयोजन करने वाली WWE इस साल रेसलमेनिया 33 का आयोजन करने वाली है। 2 अप्रैल 2017 को होने वाले इस मेगा इवेंट का आयोजन ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में किया जाएगा।
विज्ञापन
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
2 of 8
WWE
- फोटो : WWE
इस आयोजन में सबसे कमाल की बात यह है कि अभी तक इसमें होने वाले मैचों की घोषणा तो दूर, यह तस्वीर भी नहीं साफ कि कौनसे मैच संभावित है, मगर WWE ने रेसलमेनिया-33 के सबसे महंगे टिकट बेच दिए हैं। 5-6 महीने पहले ही रेसलमेनिया की टिकटें बिकना, दर्शाता है कि लोगों की इस इवेंट के कितनी आशाएं हैं।
विज्ञापन
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
3 of 8
WWE
- फोटो : WWE
संभव है कि यह रेसलमेनिया ऐतिहासिक होगा। संभवत: यह अंडरटेकर का आखिरी रेसलमेनिया होगा। खबरें हैं कि जॉन सीना भी इसी साल रिक फ्लेयर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इनके फिन बेलर, रोमन रेन्स, सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स, डीन एम्ब्रोस, शार्लेट, बेले, रैंडी ऑर्टन और ब्रॉक लेसनर जैसे तमाम दिग्गजों को देखने के लिए लोगों ने जो रकम खर्च की है, वो सुन कर आपके कान खड़े हो जाएंगे। जानिए कितने के हैं रेसलमेनिया के टिकट:
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
4 of 8
WWE
- फोटो : WWE
सिल्वर पैकेट - $950
इस टिकट की कीमत करीब 65,000 रुपए है। इस टिकट में आपको रेसलमेनिया 33 की टिकट औ ‘हॉल ऑफ फेम’ सेरेमनी का पास मिलता है, मगर वो 200वीं मंजिल के बाद बची सीटों का। इसके अलावा रॉ, स्मैकडाउन और NXT की भी टिकट मिलती है, मगर 200वीं मंजिल के बाद ही।
विज्ञापन
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
5 of 8
WWE
- फोटो : WWE
गोल्ड पैकेज - $1,275
इस पैकेज की कीमक करीब 86,000 रुपए है। इस पैकेज में आपको रेसलमेनिया 33 की टिकट के साथ-साथ ‘हॉल ऑफ फेम’ सेरेमनी का पास भी मिलता है। हालांकि इस पैकेज में 100 से 200वीं मंजिल के बीच ही सीट मिलेगी। इसके साथ इसी मंजिल के दरमियां रॉ, स्मैकडाउन और NXT के टिकट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
6 of 8
WWE
- फोटो : WWE
प्लैटिनम पैकेज - $1950
इस पैकेज की कीमत करीब 1 लाख 32 हजार रुपए है। इस टिकेट के साथ आपको रेसलमेनिया की प्रीमियम टिकट मिलती है, जहां से मैच का ठीक-ठाक नजारा देखा जा सकता है या फिर रैंप के समीप बैठ सकते हैं, जहां से फैंस चहिते स्टार्स आते-जाते हैं। साथ ही ‘हॉल ऑफ फेम’ सेरेमनी की भी प्रथम तल की टिकट मिलती है। इसके अलावा रॉ, स्मैकडाउन और NXT की टिकट मिलती है, जिसमें 10 से 99वीं मंजिल के बीच की सीट उपलब्ध होती है।
विज्ञापन
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
7 of 8
WWE
- फोटो : WWE
वीआईपी पैकेज - $3,750
करीब 2 लाख 54 हजार की कीमत वाले इस पैकेज की बिक्री खत्म हो चुकी है। इस पैकेज के अंदर आपको काफी बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी। इस पैकेट में रेसलमेनिया की 5 से 9वीं लाइन की टिकट दी जाएगी, ताकी मैच का बेहतरीन लुत्फ लिया जा सके। इसके अलावा ‘हॉल ऑफ फेम’ सेरेमनी का भी पास मिलेग, जिससे 5 से 9वीं लाइन में बैठा जा सकता है। इसके अलावा रॉ, स्मैकडाउन और NXT की भी इसी लाइन की टिकटें मिलेंगी। साथ ही 5 रात हा होटल स्टे भी दिया जाएगा।
6 महीने पहले ही बिकी WWE की ये टिकट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
8 of 8
WWE
- फोटो : WWE
सनशाइन पैकेज - $5,900
करीब चार लाख की कीमत वाले इस पैकेज की भी बिक्री खत्म हो चुकी है। इस पैकेज की सभी टिकटे अभी ही बिक चुकी हैं। इस टिकट में आपको रेसलमेनिया 33 में पहली चार लाइनों की टिकट, ‘हॉल ऑफ फेम’ सेरेमनी का पास, WWE सुपरस्टार्स के साथ पार्टी के साथ-साथ रॉ, स्मैकडाउन और NXT की टिकट भी दी जाएगी। इसके अलावा 5 रात का होटल स्टे भी दिया जाएगा। सिर्फ इसी टिकट में फैंस को रेसलर्स के साथ पार्टी का मौका दिया जाएगा।