फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल की तैयारी शुरू की, उमेश और शार्दुल के साथ नजर आए राहुल द्रविड़

Thu, 25 May 2023 06:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WTC Final: भारतीय टीम 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल न्यूजीलैंड से हार गई थी। अब लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया की कोशिश खिताब जीतने पर होगी।
विज्ञापन
1 of 5
शार्दुल ठाकुर, राहुल द्रविड़, उमेश यादव - फोटो : BCCI/Twitter
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला सात जून से खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल में आमने-सामने होंगी। मैच से काफी समय पहले टीम इंडिया के कुछ सदस्य इंग्लैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां ट्रेनिंग शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने गुरुवार (25 मई) को अभ्यास सत्र की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय दल के सदस्य - फोटो : BCCI/Twitter
बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में टीम इंडिया के कोचिंग दल के सदस्य नजर आ रहे हैं। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और गेंदबाजी के कोच पारस म्हाब्रे दिखाई दिए। खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ नई ट्रेनिंग किट में दिखाई दिए। बीसीसीआई ने हाल ही में एडिडास के साथ लंबा करार किया है। अब उसका लोगों ट्रेनिंग किट के साथ-साथ टीम की जर्सी पर भी नजर आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
उमेश यादव - फोटो : BCCI/Twitter
आईपीएल के 16वें सीजन में अभी दो मैच खेले जाने बाकी हैं। 26 मई को क्वालिफायर-1 और 28 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। 21 मई को लीग राउंड की समाप्ति हुई थी। उसके बाद टेस्ट टीम में शामिल जिस खिलाड़ी की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी, उन्हें इंग्लैंड के लिए रवाना होना था।

4 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI/Twitter
कोलकाता नाइटराइडर्स के उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर मंगलवार (23 मई) को इंग्लैंड रवाना हुए। उनके साथ अक्षर पटेल और कई अन्य सदस्य भी थे। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक दिन बाद इंग्लैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल द्रविड़ के साथ कोचिंग टीम के अन्य सदस्य - फोटो : BCCI/Twitter
भारतीय टीम 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल न्यूजीलैंड से हार गई थी। अब लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया की कोशिश खिताब जीतने पर होगी। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जून 2013 में जीती थी। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश 10 साल बाद फिर कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें