फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: BCCI 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भारत में कराने को इच्छुक, क्या इंग्लैंड से बाहर निकलेगा मैच?

Sat, 10 May 2025 09:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र में एक नए कप्तान के साथ उतरेगी। शुभमन गिल फिलहाल कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) देश में 2025-2027 चक्र के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की मेजबानी करने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में एक प्रस्ताव को बाद में औपचारिक रूप दिया जाएगा। इससे पहले डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण का फाइनल 2021 में साउथैम्पटन में और दूसरे संस्करण का फाइनल 2023 में ओवल में खेला गया था। वहीं, 2025 यानी इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले महीने लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
जय शाह और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पिछले महीने जिम्बाब्वे में आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति के दौरान इस संबंध में चर्चा हुई थी जहां बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने किया था। पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह दिसंबर 2024 में ग्रेग बार्कले से पदभार संभालने के बाद वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
एक सूत्र ने संकेत दिया, 'अगर भारत अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचता है तो यह प्रशंसकों के लिए एक शानदार मौका होगा। पर अगर भारत फाइनल में नहीं खेलता है तो भी दो अन्य शीर्ष टीमों के बीच मैच में बहुत से लोग दिलचस्पी लेंगे।' भारत अब तक दो बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच चुका है। 2021 में उसे न्यूजीलैंड ने और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। 

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
इस संस्करण यानी 2025 के फाइनल के लिए भारतीय टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी। टीम न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हारकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारत के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र में एक नए कप्तान के साथ उतरेगी। शुभमन गिल फिलहाल कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 - फोटो : ANI
भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2025-27 चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी। लीड्स में 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने पिछली बार 2021-22 में इंग्लैंड का दौरा किया था। उस वक्त टीम विराट कोहली के नेतृत्व में टेस्ट सीरीज खेलने गई थी। हालांकि, कोरोना की वजह से पांचवां टेस्ट बाद में खेला गया था और तब बुमराह ने कप्तानी की थी। सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
मैच दिनांक स्थान
पहला टेस्ट 20-24 जून 2025 हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट 02-06 जुलाई 2025 एजबस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट 10-14 जुलाई 2025 लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई 2025 ओल्ड ट्रेफोर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट 31-04 अगस्त 2025 द ओवल, लंदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें