फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का नया साइलेंट किलर है यह खिलाड़ी

Mon, 24 Oct 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
टेस्ट क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद यह सवाल सभी के मन में था उनकी जगह की भरपाई कौन करेगा।मगर सेलेक्टरों ने रिदिमान साहा पर भरोसा जताया और उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर खुद को साबित भी किया है।
विज्ञापन

2 of 8
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
रिदिमान साहा आज 32 साल के हो गए हैं। अपने छोटे से करियर में साहा ने गहरी छाप तो छोड़ी ही है, साथ ही अपनी उपयोगिता भी साबित की है। साहा ने अब तक 18 टेस्ट खेले हैं, जिसमें वो 1 शतक और 4 अर्धशतकों की बदौलत 31 की औसत से 684 रन जोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 8
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
साहा ने अपने छोटे से करियर में कई दफा टीम को संकट से उबारा है। साहा के पिछले एक साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन काफी अच्छा नजर आता है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में साहा ने दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी बनाई।

4 of 8
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
साहा दोनों ही पारियों में नॉटआउट भी रहे। पहली पारी में अविजित 54 रन बनाने वाले साहा ने दूसरी पारी में नाबाद 58 रन बनाए। पिछले कुछ मैचों में साहा ने मिले मौकों की खूब भुनाया है। भले ही साहा की पारियों के बड़े चर्चे न रहे हों, मगर साहा ने निचले क्रम में बेहतरीन साझेदारियां करके खुद को साबित किया है।
विज्ञापन

5 of 8
रिदिमान साहा - फोटो : getty
रिदिमान साहा विकेट कीपिंग के साथ-साथ अपने बल्ले से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 2016 की बात जाए तो साहा ने 7 टेस्ट पारियों में उन्होंने दो हाफ सेंचुरी, एक सेंचुरी और दो 40s बनाए हैं। एक लिहाज से देखा जाए तो साहा ने इन पारियों में 300 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 60 से ज्यादा की रही।
विज्ञापन

6 of 8
रिदिमान साहा - फोटो : PTI
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई हैं। इसके साथ ही साहा एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में हाफ सेंचुरीज लगाने वाले चौथे विकेट कीपर बन गए हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में हाफ सेंचुरीज लगाई थी।
विज्ञापन

7 of 8
रिदिमान साहा - फोटो : PTI
साहा ने मैच की दोनों पारियों में नाबाद हाफ सेंचुरी बनाई। रिदिमान साहा को इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास के चौथे भारतीय विकेटकीपर बने, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

8 of 8
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
1951 के बाद रिदिमान साहा पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने, जिन्होंने ईडन गार्डन्स में एक टेस्ट दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी बनाई। इसके अलावा साहा इस साल एक पारी में 6 शिकार करने वाले विकेटकीपरों की सूची में भी शामिल हो गए। साहा टीम इंडिया के ‘साइलेंट किलर’ बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें