सरदार पटेल स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
मोदी के बाद गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमित शाह के लिए भी यह स्टेडियम ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। यह स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास साबरमती नदी के किनारे 65 एकड़ में बना है। इस स्टेडियम में पहले 54,000 दर्शकों की बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन अब नए स्टेडियम में एक लाख 10 हजार दर्शक मैच देख सकेंगे। सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से भी बड़ा होगा।