फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की इन ताकतों के सामने, आज हवा में उड़ जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Sun, 09 Jun 2019 10:30 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media
विश्व कप में रविवार को भारत जब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, तो उसकी कोशिश होगी कि अपना दूसरा मैच भी जीतकर वर्ल्ड कप में अपनी जीत की लय को बरकरार रखे। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत दर्ज की थी। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली थी। रोहित का चलना भारत के लिए अच्छी खबर है। आइए जानते हैंं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की क्या ताकत है, जो आज के मैच को भारत के नाम कर सकती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Rohit sharma six
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोककर उन्होंने बता दिया है कि इस बार वो किसी भी टीम के आक्रमण को तहस नहस कर सकते हैं। हिटमैन रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है,  आज के मैच में भी उनसे उम्मीद होगी की वो एक बड़ी पारी खेले और टीम को जिताए।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
कप्तान विराट की मौजूदगी से शीर्ष क्रम बेहद मजबूत नजर आता है। वह जबरदस्त फॉर्म में भी हैं, टीम इंडिया चाहेगी विराट आज के मैच में टीम को लीड करने के साथ एक बेहतरीन पारी खेले।

4 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरुआती और डेथ ओवर्स में बेहद ही प्रभावी साबित हो रहे हैं। वह लगातार विकेट चटकाने के साथ-साथ बल्लेबाजों को रन बनाने से भी रोक रहे हैं। बुमराह को मौजूदा दौर का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जा रहा है। वह नई और पुरानी गेंद दोनों से ही दमदार खेल दिखा रहे हैं। खासकर डेथ ओवर्स में उनकी कातिलाना यॉर्कर किसी भी बैट्समैन के लिए काल बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या के लय में होने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी में गहराई आई है। दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकते हैं। तेजी से रन बटोरने में दोनों को महारत हासिल है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें