फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा को पहली बार मिली विश्व कप 2019 टीम में जगह, श्रीलंका के खिलाफ टीम में दो बड़े बदलाव

Sat, 06 Jul 2019 04:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया प्लेइंग XI (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप 2019 में श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर दो बड़े बदलाव के साथ उतरी है। भारतीय टीम श्रीलंका को मात देकर विश्व कप की अंकतालिका में सबसे उपर काबिज होना चाहेगी। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ भारत आज श्रीलंका के खिलाफ उतरा है और किसे जगह मिली है आज अंतिम 11 में।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर है। टीम को रोहित से आज बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रोहित ने अब तक रिकॉर्ड चार शतक की मदद से 544 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

3 of 7
दिनेश कार्तिक - फोटो : social Media

मिडिल ऑर्डर

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विराट ने लगातार पांच अर्धशतक जड़े हैं। इस मैच में विराट को जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर टीम के लिए अधिक रन बनाने होंगे। आज दिनेश कार्तिक को एक बार फिर मौका दिया गया है। नंबर चार पर यही अपना खेल दिखाते नजर आएंगे। ऋषभ पंत को एक बार फिर से अंतिम 11 में मौका मिला है। आज के मुकाबले में टीम उनसे उम्मीद करेगी वह तेजी से कुछ रन बटोरे।

4 of 7
एम एस धोनी - फोटो : social Media

विकेटकीपर

एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम बल्लेबाजी की कमान होगी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में धोनी की धीमी पारी की खूब आलोचना हुुई थी। ऐसे में उनके बल्ले से तेजी से रन निकले, ये उनके फैंस भी देखना चाहते हैं। एक और खास बात यह है कि आज भी टीम चार विकेटकीपर्स (केएल राहुल, धोनी, कार्तिक और पंत) के साथ टीम में उतरी है।

विज्ञापन

5 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : social Media

ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या आज फिर श्रीलंका के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों के साथ मैदान पर कमाल करते नजर आएंगे। उनके साथ आज रवींद्र जडेजा को भी मौका मिला है। यह पहला मौका है जब जडेजा विश्व कप 2019 की प्लेइंग XI टीम में शामिल है।

विज्ञापन

6 of 7
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। मोहम्मद शमी को आज के मैच में आराम दिया गया है। स्पिन डिपार्टमेंट में इस मैच में चहल की जगह कुलदीप यादव को जगह मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया की प्लेइंग XI श्रीलंका के खिलाफ

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत,एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें