फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोकते ही रोहित शर्मा ने की सौरव गांगुली के 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

Mon, 01 Jul 2019 02:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक जड़ा। इसी के साथ के एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने की सूची में रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली, मार्क वॉ और मैथ्यू हेडन की बराबरी कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
वर्ल्ड कप 1996 में मार्क वॉ, 2003 में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और 2007 में मैथ्यू हेडन ने तीन-तीन शतक जड़े थे। वहीं एक विश्व कप में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा के नाम है। संगाकारा ने वर्ल्ड कप 2015 में चार शतक जड़े थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
सौरव गांगुली
रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में अपना तीसरा शतक जड़कर सौरव गांगुली की बराबरी कर ली। एक विश्व कप में रोहित की तरह गांगुली ने 2003 में तीन शतक बनाए थे। रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में तीन शतक जड़ने वाले संयुक्त चौथे बल्लेबाज हैं।  


 
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने अपने वन-डे करियर का 25वां शतक लगाया। विश्व कप में इससे रोहित ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था। ये पहली बार हुआ जब रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें