फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत बने पहली पसंद, दिग्गजों से लेकर फैंस तक सभी ने बताया धवन का विकल्प

Tue, 11 Jun 2019 10:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत
शिखर धवन चोटिल होकर विश्व कप 2019 से तीन हफ्तों के लिए बाहर हो चुके है। अब सारी नजरें बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट पर टिकीं हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर ओर कयास लगाए जा रहे हैं। सभी क्रिकेट पंडित अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि आखिर किस खिलाड़ी को धवन की जगह टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि यह तभी संभव है जब कप्तान और कोच मिलकर रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सुनील गावस्कर और केएल राहुल
फर्ज करें कि टीम मैनेजमेंट ने धवन की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी की मांग कर ही ली तो कौन उनकी जगह लेगा। सुनील गावस्कर और केविन पीटरसन सरीखे दिग्गज ऋषभ पंत का नाम ले रहे हैं। जबकि गौतम गंभीर ने कहा कि ऐसी स्थिति में अंबाती रायुडू टीम में जगह बनाने के हकदार हैं।

विज्ञापन

3 of 7
पंत और गावस्कर
धवन के बाहर होने की स्थिति में अपने पसंदीदा विकल्प के संदर्भ में गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘यह ऋषभ पंत होना चाहिए। वह आईपीएल में शानदार फार्म में था। वह संभवत: दिखाना चाहेगा कि वह शुरुआत में ही टीम में जगह बनाने का हकदार था।’

4 of 7
शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, ‘लेकिन अगर शिखर और डॉक्टर कहते हैं कि वह अगले 18 दिन में फिट हो सकता है तो फिर मैं उसके लिए इंतजार करूंगा, फिर चाहे इसका मतलब यह क्यों ना हो कि वह इंग्लैंड के खिलाफ मैच (30 जून) से भी बाहर रहे।’
विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी धवन के बाहर होने की दशा में पंत को टीम में शामिल करने का समर्थन किया। पीटरसन ने ट्वीट किया, ‘शिखर विश्व कप से बाहर। पंत को बुलाओ। लोकेश राहुल ने पारी की शुरुआत कराओ और पंत को चौथे नंबर पर उतारो।’
विज्ञापन

6 of 7
अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत
गंभीर का नजरिया हालांकि इससे बिलकुल अलग है। इस साल संन्यास लेने वाले गंभीर ने कहा, ‘अगर अंबाती रायुडू को शिखर के विकल्प के रूप में जगह नहीं मिलती है तो फिर उसका करियर खत्म है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उसका औसत 45 है और इस औसत के साथ विश्व कप का हिस्सा नहीं होना काफी निराशाजनक है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
याद दिला दें कि धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंगूठे में चोट लगी थी। इस सलामी बल्लेबाज ने हालांकि अंगूठे में सूजन और दर्द के बावजूद मैच में शतक जड़ा था। धवन का गुरुवार को न्यूजीलैंड और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाना लगभग तय है और ऐसे में संभावित विकल्प के तौर पर स्टैंड बाई पंत और रायुडू के अलावा भारत ए के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें