फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: अगर सेमीफाइनल और फाइनल के दिन भी हुई बारिश तो क्या होगा?

Mon, 08 Jul 2019 05:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विश्व कप 2019 - फोटो : social Media
इस विश्व कप में बारिश ने कई रोमांचक मुकाबलों का मजा किरकिरा किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच भी एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुका है। इस वजह से अंकतालिका पर भी असर पड़ा और पाकिस्तान जैसी टीम को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। बारिश ने कई टीमों की सेमीफाइनल की राह में रोड़ा अटकाया, लेकिन यदि सेमीफाइनल और विश्व कप फाइनल के दिन बारिश हो गई तो ऐसे में क्या होगा? आइए बताते हैं आपको।
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंच चुकी हैं। पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला टाई रहने की स्थिति में सुपर ओवर से मैच का परिणाम निकाला जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा गया है। यदि सेमीफाइनल और फाइनल बारिश की वजह से धूल जाता है, तो मुकाबला अगले दिन खेला जा सकेगा। हालांकि लीग मैचों में रिजर्व डे की व्यवस्था नहीं थी। सेमीफाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं खेला जा सका तो लीग मैचों में जो भी टीम अंक तालिका में ऊपर रहेगी, उसे फाइनल के लिए क्वालिफाई माना जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
विश्व कप के फाइनल के दोनों दिन अगर बारिश से फाइनल धूल गया, तब ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विश्व कप का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। 2002 की चैम्पियंस ट्रॉफी के दोनों दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया था। तब भारत और श्रीलंका दोनों को विजेता घोषित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें