फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: महामुकाबले में विराट का मास्टर स्ट्रोक, विजय शंकर को मिली टीम में जगह

Sun, 16 Jun 2019 03:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social media
आईसीसी विश्व कप 2019 का 22वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को बल्ला थमाया। विश्व कप में अबतक हुए 6 मुकाबलों में पाकिस्तान कभी भी भारत को हरा नहीं पाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के दम पर पाकिस्तान को एक और हार देने उतरी है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
ओपनर्स

शिखर धवन की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। राहुल ने आईपीएल के दौरान पंजाब की तरफ से ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : social Media
मध्यक्रम

मध्यक्रम का जिम्मा कप्तान विराट कोहली संभालेंगे। राहुल के ओपनिंग करेंगे की वदह से टीम ने चौथे नंबर पर ऑलराउंडर विजय शंकर को पाकिस्तान के खिलाफ उतारा है।

4 of 7
एमएस धोनी
विकेटकीपर

पाकिस्तान के खिलाफ आज एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। खासकर धोनी से टीम ये उम्मीद करेगी कि वो आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरे।
विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के रुप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या आज टीम में शामिल हैं और हार्दिक के साथ केदार जाधव भी एक अतिरिक्त ऑलराउंडर की भूमिका में खेल रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
गेंदबाजी

गेंदबाजी के क्षेत्र में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह आज पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा  युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के कंधों पर सौंपी गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें