फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद सानिया के पति शोएब मलिक भी भड़के, बोले- परिवार को बीच में न घसीटें

Tue, 18 Jun 2019 08:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
मैनचेस्टर में भारत के हाथों विश्व कप में मिली सातवीं हार के बाद पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है। पाकिस्तानी फैंस और मीडिया दोनों ही पाक खिलाड़ियों के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। इसमें मीडिया के निशाने पर सबसे अधिक शोएब मलिक हैं, उनका एक रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद अब शोएब ने दो ट्वीट कर जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
शोएब मलिक
शोएब मलिक ने ट्वीट कर वायरल हो रहे डिनर वीडियो पर कहा है कि यह वीडियो 15 जून का नहीं, बल्कि 13 जून का है। खुद को ट्रोल किए जाने पर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुख है कि मुझे सफाई देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
उन्होंने लिखा कि पाक मीडिया कब अपनी विश्वसनीयता के लिए जवाबदेह होगा? इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 साल से अधिक मैंने अपने देश की सेवा की है। यह दुखद है कि मुझे अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी चीजों को लेकर सफाई देनी पड़ी रही है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भारत-पाक के मैच से पहले 15 जून वाली रात का बताया जा रहा है।
 

 

4 of 5
शोएब मलिक - फोटो : ANI
दूसरे ट्वीट में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी मीडिया और ट्रोल करने वाले आग्रह किया कि वो खिलाड़ियों के परिवार को किसी भी बहस न घसीटें। उन्होंने लिखा कि सभी एथलीटों की ओर से मैं मीडिया और लोगों से निवेदन करता हूं कि हमारे परिवार के प्रति सम्मान बनाए रखें। बता दें कि पाकिस्तान की हार के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीडिया और लोगों ने शोएब की वाइफ और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को जमकर ट्रोल किया है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
सानिया मिर्जा ने भी पाकिस्तानी न्यूज चैनल को जमकर लताड़ा है। वह मैनचेस्टर में शोएब मलिक के साथ डिनर पर गई थीं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने भारत से पाकिस्तान के हार के बाद एक वीडियो चलाया कि शोएब आउटिंग कर रहे हैं। सानिया ने लिखा कि यह वीडियो बिना उनकी इजाजत के बनाया गया, उस वक्त उनके साथ बच्चा भी था, यह आउटिंग नहीं बल्कि डिनर है, क्या खाना खाने की भी इजाजत नहीं है।  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने भी इसपर कहा कि कोई भी खिलाड़ी उस रात तय समय से ज्यादा देर तक बाहर नहीं था। जो लोग बाहर गए भी थे, वो अनुमति के बाद गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें