फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सुपर ओवर..न टाई...एक साल पहले इस अजीब नियम से विश्व विजेता बना था इंग्लैंड

Tue, 14 Jul 2020 12:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विश्व कप 2019 विजेता इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
आज ही के दिन साल 2019 में न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने अपना पहला विश्व कप जीता था। लॉर्ड्स में खेला गया सांस थाम देने वाला यह फाइनल पहले तो टाई पर छूटा फिर सुपरओवर में भी कोई फैसला नहीं निकल पाया, अंतत: कांटे के इस मुकाबले को आईसीसी के एक अजीबोगरीब नियम से खत्म कर इंग्लैंड को विश्व विजेता घोषित किया गया, जिसके बाद दुनियाभर में आईसीसी की जमकर आलोचना भी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
इंग्लैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ही टीम ने बनाए 242 रन
आज विश्व क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिले एक साल पूरे हो गए। लॉर्ड्स के उस ऐतिहासिक मैदान पर रविवार रात लगातार दूसरा फाइनल खेलने वाले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में घरेलू दर्शकों के बीच अंग्रेज भी निर्धारित 50 ओवर्स में इतने ही रन बना पाए।
विज्ञापन

3 of 6
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
सुपरओवर में भी मैच टाई
विश्वकप में पहली बार कोई खिताबी मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। अब पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 16 रन का लक्ष्य रखा। यहां पर भी स्कोर टाई ही रहा। यानी दोनों ही टीम 15-15 रन ही बना सकीं फिर आईसीसी का बाउंड्री काउंट नियम इस्तेमाल में आया, इसके तहत मैच और सुपर ओवर टाई होने पर विजेता का फैसला बाउंड्री के आधार पर होना था। ज्यादा बाउंड्री लगाने के चलते इंग्लैंड मुकाबले का विजेता घोषित किया गया। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 26 बाउंड्री लगाईं और न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री।

4 of 6
- फोटो : social media
27 साल बाद फाइनल में पहुंचा था इंग्लैंड
नाबाद 84 रन बनाने वाले बेन स्टोक्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 27 साल बाद फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड ने 1992 में ग्राहम गूच की कप्तानी में फाइनल खेला था, लेकिन इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने उसे विजेता की ट्रॉफी नहीं उठाने दी थी और पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। मगर इस बार इंग्लिश टीम ने अपनी सरजमीं पर खिताब जीतकर फैंस को खुश होने का मौका दिया। इंग्लैंड के लिए सुपरओवर में जोफ्रा आर्चर ने जबरदस्त खेल दिखाया।
विज्ञापन

5 of 6
विश्व कप 2019 - फोटो : self
बदलना पड़ा विवादित नियम
यह फाइनल जरूर इंग्लैंड के नाम रहा, लेकिन समूचे विश्व में बाउंड्री काउंट विवादित नियम की वजह से आईसीसी की जमकर किरकिरी हुई। तीन माह बाद ही इसे हटाया गया। यह तय हुआ कि अगर आईसीसी टूर्नामेंट में फाइनल और सेमीफाइनल मैच टाई होता है, तो सुपर ओवर तब तक जारी रहेगा, जब तक एक टीम दूसरी टीम से ज्यादा रन न बना ले। अब यह नियम वन-डे और टी-20 प्रारूपों में लागू होता है। मगर टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में अगर मैच बराबरी पर छूटा और सुपर ओवर भी टाई रहा तो दोनों ही टीम के बीच अंक बराबर बांट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 की प्लेइंग XI
इंग्लैंड:
इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, लियोम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
न्यूजीलैंड: हेनरी निकोलस, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, जिमी नीशम, टॉम लाथम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें