आज जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड से ट्रेंटब्रिज के मैदान पर मुकाबले के लिए उतरेगी तो, उसे विपक्षी टीम के इन पांच खिलाड़ियों के लिए खास रणनीति बनाने होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी भारतीय टीम के विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर पानी फेर सकते हैं। टीम इंडिया चाहेगी कि इन खिलाड़ियों के लिए खास योजना के साथ मैदान पर उतरा जाए, यदि कहीं भी भारतीय टीम चुकी, तो न्यूजीलैंड के ये पांच खिलाड़ी विश्व कप में भारत के विजय रथ को जीत बढ़ने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं, किनसे टीम इंडिया को आज के मैच में चौकन्ना रहना होगा।