इमरान ताहिर
- फोटो : सोशल मीडिया
ताहिर ने मैच से पहले कहा,‘यह शानदार अनुभूति है। मैंने अपना पहला वनडे 2011 विश्व कप में खेला था और जब पीछे मुड़ कर देखता हूं तो मेरी यात्रा शानदार रही है।’
वनडे में 31 के स्ट्राइक रेट से 164 विकेट चटकाने वाले ताहिर ने कहा कि हमेशा से यह मेरा सपना था लेकिन मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि दक्षिण अफ्रीका के लिए 100वां मैच खेलूंगा।