फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप शुरू होते ही ICC को मिला धोखा, दगाबाज निकला इंग्लैंड का मौसम

Sat, 15 Jun 2019 05:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इंग्लैंड मौसम - फोटो : social Media
इस बार के विश्व कप में अब तक खेले गए 19 मुकाबलों में से चार मुकाबलें बारिश के कारण धुल चुके हैं। विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक दो मैच बारिश की भेंट चढ़े थे, लेकिन इसबार वर्ल्ड कप में बारिश की वजह से मैच रद्द होने का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। चार में से तीन मैच तो ऐसे जो बिना कोई गेंद फेंके रद्द हुए हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण रद्द हो रहे मैच के बाद आईसीसी पर उठ रहे सवाल पर उसने क्या कहा?

विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
लगातार बारिश की वजह से रद्द हो रहे मैच के कारण वर्ल्ड कप आयोजन को लेकर आईसीसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन आईसीसी ने टूर्नामेंट के आयाेजन से पहले 5 साल की वेदर रिपोर्ट देखी थी। इसके अनुसार, पिछले साल जून में सिर्फ 2 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन इस साल जून में पिछले 24 घंटों में ही इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम इलाके में 100 मिमी तक बारिश हो चुकी है। यानी पिछले साल की तुलना में 50 गुना ज्यादा बारिश हुई है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
india vs pakistan
भारत-पाकिस्तान के मैच पर पड़ सकता है खलल

वहां के मौसम विभाग के अनुसार, जून का महीना ब्रिटेन में साल का तीसरा सबसे सूखा महीना होता है। इस महीने में यहां इतनी बारिश नहीं हाेती है। लेकिन अगले पांच दिन यहां बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसका मतलब यह है कि 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है। बारिश की वजह से भारतीय टीम प्रैक्टिस सेशन में भी भाग नहीं ले पा रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच - फोटो : social Media
बारिश ने विश्व के जुनून को फीका कर दिया है। भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे फैंस को निराश होकर लौटना पड़ा। एशियाइयों के अलावा टूर्नामेंट के बारे में कोई ज्यादा बात भी नहीं कर रहा। इंग्लैंड में चमकते सूरज को तुरंत ओझल कर बादल बरस जाते हैं। ऐसे मौसम विश्व कप का मजा किरकिरा कर रहे हैं। मैनचेस्टर में बारिश के बनते हालात को देखकर फैंस बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान के मैच के दिन बस बादल ना बरसे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें