हम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल से महज एक दिन दूर हैं और 1996 के बाद पहली बार विश्व क्रिकेट के एक नए विश्व कप विजेता को देखेंगे। मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने खिताबी मुकाबले के लिए अपनी कमर कस ली है। दोनों के पास मौका है, पहली बार विश्व कप के खिताब को अपने नाम करने का।
इस विश्व कप में रोहित शर्मा, मिचेल स्टार्क और शाकिब अल हसन अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से छाए रहे, लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिन्हें खेलने के कम अवसर मिले। आइए उन पांच खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जो अपनी टीम की ओर से अधिक अवसरों के हकदार थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला, अगर उन्हें कुछ और मौके मिले होते तो वो भी शायद इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ जाते।