सांसें रोक देने वाले रोमांचक फाइनल में बाजी मारकर इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ जब मेजबान देश चैंपियन बनने में सफल रहा। 2011 में भारत, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और इस बार इंग्लैंड विजेता बना।
इंग्लैंड 27 साल बाद फाइनल में उतरा था, जहां उसे खिताबी जीत मिली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी निर्धारित 50 ओवर में इतने ही रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में गया, जहां दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड को मैच में ज्यादा चौके लगाने के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। आइए जानते हैं इंग्लैंड की इस खिताबी जीत के कौन रहे पांच हीरो?