Kane Willamson-Ross Taylor
- फोटो : social Media
रॉस टेलर
रॉस टेलर न्यूजीलैंड टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। इस विश्व कप में टेलर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 74 रन की बहुमुल्य पारी खेली थी। इस विश्व कप में उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आए हैं। हालांकि, आज फाइनल में देखना होगा कि उनके बल्ले से कितने रन आते हैं। टेलर ने न्यीजीलैंड के लिए 227 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 48.05 के औसत से 8361 रन बनाए हैं, जिसमें 20 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं।