फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अकेले ही ठोक दिए हैं, छह टीमों से ज्यादा छक्के

Thu, 20 Jun 2019 04:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई
विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन की पारी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैैफर्ड मैदान पर मॉर्गन ने 71 गेंदों में 148 रनों ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 17 छक्के लगाए, इयोन मॉर्गन एक मैच में 17 छक्के ठोकने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने इस विश्व कप में अकेले ही 6 देशों से अधिक छक्के लगा डाले हैं। आइए जानते हैं किस देश ने विश्व कप में अब तक कितने छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Eoin Morgan - फोटो : social Media
इंग्लिश कप्तान मॉर्गन ने इस वर्ल्ड कप में अकेले ही 22 छक्के ठोक दिए हैं और उन्होंने पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसे देशों को छक्के लगाने के मामले में पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
भारत ने अबतक खेले अपने मैचों में 16 छक्के लगाए हैं और बांग्लादेश ने भी 12 छक्के लगाए हैं। पाकिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में अबतक 19 छक्के लगा पाई है। दक्षिण अफ्रीका ने 11, श्रीलंका ने 8 और न्यूजीलैंड की टीम सात ही छक्के लगा पाई है।  
विज्ञापन

4 of 4
aaron finch
आपको मालूम हो कि इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के बाद छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच हैं। फिंच ने इस विश्व कप में अबतक 14 छक्के लगाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें