शिखर धवन भले ही विस्व कप 2019 से तीन हफ्तों के लिए बाहर हो चुके हो, लेकिन टूटा अंगूठा भी उनका हौसला पस्त नहीं कर पा रहा। चोटिल होने के बावजूद इस भारतीय खिलाड़ी का हौसला सातवें आसमान पर है। धवन ने जिम में वर्कआउट का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें उनके बाएं हाथ के पर पट्टी बंधी हुई है और वो कसरत कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
चोट लगने के बाद शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
वीडियो शेयर करते हुए धवन ने लिखा कि इस तरह की स्थिति को आप दुस्वप्न बना सकते हो या फिर इससे वापसी के लिए एक मौके के रुप में उपयोग कर सकते हो। जल्दी फिट होने के लिए आए सभी संदेशों के लिए आभार।
विज्ञापन
3 of 4
शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन ने शानदार शतक जड़ा था, बैटिंग के दौरान ही कोल्टर नाईल की गेंद उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर लग गई थी। चोट की वजह से धवन विश्व कप के तीन मैचों से बाहर हो गए हैं।
चोटिल धवन के कवर के तौर पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने इंग्लैंड भेजा है, लेकिन पंत तब तक ड्रेसिंग रूम में का हिस्सा नहीं बन सकते, जब तक धवन पूरे तौर पर विश्व कप से बाहर नहीं हो जाते।